Harassment for Dowry : पांच लाख रुपये न देने पर व‍िवाह‍िता का उत्पीड़न, पति समेत तीन पर मुकदमा

Harassment for Dowry सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत तीन ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता शिवापुरम कालोनी की मनीषा यादव है। उनका कहना है कि उनकी शादी पांच साल पहले इशित यादव के साथ हुई थी।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 05:47 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 05:47 PM (IST)
Harassment for Dowry : पांच लाख रुपये न देने पर व‍िवाह‍िता का उत्पीड़न, पति समेत तीन पर मुकदमा
शादी पांच साल पहले इशित यादव के साथ हुई थी।

मुरादाबाद, जागरण संवादददता। Harassment for Dowry : रामपुर में सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत तीन ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता शिवापुरम कालोनी की मनीषा यादव है। उनका कहना है कि उनकी शादी पांच साल पहले इशित यादव के साथ हुई थी। शादी में हैसियत के मुताबिक दान-दहेज दिया था।

आरोप है कि ससुराली दहेज से खुश नहीं थे। वे पांच लाख रुपये और कार की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट करते थे। महिला का पति उसे तलाक देने की धमकी देने लगा। ससुरालियों के उत्पीड़न से तंग आकर वह थाने आ गई। पुलिस को तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने महिला के पति समेत सास उषा यादव और पति के मामा हापुड़ निवासी वीरेंद्र सिंह यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी लव सिरोही ने बताया कि आरोपित फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। 

chat bot
आपका साथी