एमडीए कर्मचारियों की बहाली पर परिवार वालों की आंखों में छलकी खुशी

पति की मृत्यु के बाद हरवती खमेली देवी और नन्ही देवी को एमडीए के अधिकारियों ने दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के तौर पर रखा था। राजीव कुमार को भी इसी तरह से नौकरी मिली थी। उपाध्यक्ष ने कर्मचारियों के परिवारों को बर्बाद होने से बचा लिया।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 12:54 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 12:54 PM (IST)
एमडीए कर्मचारियों की बहाली पर परिवार वालों की आंखों में छलकी खुशी
बहाली का आदेश कर दिया है। मुद्दे पर चर्चा के लिए 28 जनवरी को बोर्ड आपातकालीन बैठक बुलाई गई थी।

मुरादाबाद, जेएनएन। दोबारा नौकरी मिलने के फैसले से एमडीए में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी और उनके परिवार के लोगों की आंखें खुशी से छलछला उठीं। जो चार बहाल नहीं हो पाए, उनकी आंखें गम से भीग उठीं।पति की मृत्यु के बाद हरवती, खमेली देवी और नन्ही देवी को एमडीए के अधिकारियों ने दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के तौर पर रखा था। राजीव कुमार को भी इसी तरह से नौकरी मिली थी। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण कर्मचारी संयुक्त संगठन के अध्यक्ष संजय सत्संगी ने कहा, उपाध्यक्ष के आदेश में इनकी बहाली का जिक्र नहीं है।उपाध्यक्ष ने कर्मचारियों के परिवारों को बर्बाद होने से बचा लिया। यह फैसला कर्मचारी हित में लिया गया है। हम सभी स्वागत करते हैं। आंदोलन के दौरान साथ देने वाले सभी कर्मचारी संगठनों का भी आभार प्रकट करता हूं।

आज होगा बोर्ड की बैठक पर फैसला

मंडलायुक्त वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की बहाली का आदेश तो उपाध्यक्ष ने कर दिया है। इसी मुद्दे पर चर्चा के लिए 28 जनवरी को बोर्ड आपातकालीन बैठक बुलाई गई थी। सोमवार को बैठक को लेकर निर्णय ले लिया जाएगा। 

मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को दी बधाई

बहाली का आदेश मिलने पर कर्मचारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस मौके पर बसपा सांसद ग्रीश चंद्र भी पहुंचे। इससे पहले सफाई कर्मचारी नेता लल्ला बाबू द्रविड के अलावा आसिफ अली, हेमंत ङ्क्षसह, वृदांवन दोहरे आदि ने भी विचार रखे। इस मौके पर सुभाष वाल्मीकि, मधु टंडन, विकास मसीह, राजाराम, शीशराम ङ्क्षसह, इनाम अजीज, सतेंद्र कुमार, राजेश बाबू, राधेश्याम, राधिका, अमित कुमार आदि मौजूद रहे। 

chat bot
आपका साथी