बाग में मिला अधजला शव, बोरे से धुआं न‍िकलता देख बच्‍चों ने मचाया शोर, जांच में जुटी पुलिस

Half-burnt Body in a Sack बच्चों ने पास जाकर देखा तो बोरे के अंदर अधजला मानव का शव था। बच्चों ने गांव में जाकर शोर मचाया। कुछ देर में वहां भीड़ लग गई। सूचना पर शहजादनगर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस अंकित मित्तल भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 20 Nov 2021 01:17 PM (IST) Updated:Sat, 20 Nov 2021 01:17 PM (IST)
बाग में मिला अधजला शव, बोरे से धुआं न‍िकलता देख बच्‍चों ने मचाया शोर, जांच में जुटी पुलिस
बच्चों ने पास जाकर देखा तो बोरे के अंदर अधजला मानव का शव था।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। Half-burnt Body in a Sack : रामपुर के शहजादनगर थाना क्षेत्र में बाग में अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। घटना  तुमड़िया गांव के पास बाग की है। इस बाग में बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक बोरे से धुआं उठता देखा। बच्चों ने पास जाकर देखा तो बोरे के अंदर अधजला मानव का शव था। बच्चों ने गांव में जाकर शोर मचाया। कुछ देर में वहां भीड़ लग गई। सूचना पर शहजादनगर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस अंकित मित्तल भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन, से कोई पहचान नहीं सका।

शहजादनगर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार मलिक ने बताया कि शव किसी युवक का है, जो 20 से 25 साल के बीच आयु का है। उसका शव आधा जला हुआ है। ऐसा प्रतीत होता है कि उसकी किसी ने हत्या कर पहचान मिटाने के उद्देश्य से शव जला दिया। मृतक के शरीर पर पूरे बाह की कमीज, पीले रंग का लोअर, स्पोर्ट शूज है। उसके एक हाथ पर कलावा बंधा है। इस मामले में तुमड़िया गांव के प्रधानपति शाहजेब खां की ओर से अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।

युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या : सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती के ऐसा करने की कोई वजह साफ नहीं हो सकी है। घटना ज्वालानगर क्षेत्र में सीआरपीएफ गेट संख्या तीन की है। यहां रहने वाले लालता प्रसाद की टेलरिंग की दुकान है। उनके घर में इन दिनों खुशी का माहौल था। भतीजी की दो दिन बाद शादी है। पूरा परिवार शादी की तैयारियों में लगा हुआ था। उनकी 25 साल की बेटी माेनिका ने कमरे में बंद होकर फांसी लगा ली। उसके गले में साड़ी का फंदा लगा था। स्वजन को जब जानकारी हुई तो उसे लेकर निजी अस्पताल भागे, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। 

chat bot
आपका साथी