हाजी कामिल हटे, चंद्र प्रकाश को बसपा महानगर की कमान

बसपा ने हाजी कामिल की महानगर अध्यक्ष पद से छुट्टी कर दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Jun 2020 02:41 AM (IST) Updated:Sun, 07 Jun 2020 02:42 AM (IST)
हाजी कामिल हटे, चंद्र प्रकाश को बसपा महानगर की कमान
हाजी कामिल हटे, चंद्र प्रकाश को बसपा महानगर की कमान

मुरादाबाद, जेएनएन : बसपा ने हाजी कामिल की महानगर अध्यक्ष पद से छुट्टी कर दी गई है। अब चंद्र प्रकाश उर्फ मोनू सिंह को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। मोनू संगठन के जिला प्रभारी थे। इसके पहले महानगर कमेटी और विधानसभा महासचिव पर नामित किए गए थे।

बसपा के साधारण सदस्य से महानगर अध्यक्ष पद तक पहुंचे मोनू की ताजपोशी का एलान शनिवार को किया गया। संगठन के मुरादाबाद और बरेली मंडल के सेक्टर प्रभारी नगीना के सांसद गिरीश चंद्र, शमसुद्दीन रायनी, साजिद सैफी सहित संगठन के प्रमुख लोगों की संस्तुति पर मुरादाबाद-बरेली मंडल के सेक्टर प्रभारी डा. रणविजय सिंह एडवोकेट ने मोनू के नाम का एलान किया।

बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के आदेश के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। उधर, वर्ष 2017 से महानगर अध्यक्ष हाजी कामिल को इस जिम्मेदारी से मुक्त करने के पीछे की वजह विधानसभा चुनाव की तैयारी और सियासी समीकरण साधने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। लोकसभा चुनाव के बाद से महानगर बसपा की कोई खास गतिविधि नहीं दिख रही थी।

chat bot
आपका साथी