चचेरी बहन के साथ घर में घुसकर क‍िया था दुष्‍कर्म, द‍िल्‍ली के अस्‍पताल में पीडि़ता की मौत

Amrohas misdeed victim dies in Delhi तहेरे भाई ने अपनी चचेरी नाबालिग बहन के साथ घर में घुस कर दुष्कर्म क‍िया था। किशोरी के पिता ने आरोप‍ित को पकड़ लिया था लेकिन वह भाग निकला था। इसके बाद क‍िशोरी की हालत ब‍िगड़ गई थी।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 04:57 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 04:57 PM (IST)
चचेरी बहन के साथ घर में घुसकर क‍िया था दुष्‍कर्म, द‍िल्‍ली के अस्‍पताल में पीडि़ता की मौत
दिल्ली में चल रहा था तीन दिन से उपचार।

मुरादाबाद, जेएनएन। Amroha's misdeed victim dies in Delhi। दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने उपचार के दौरान दिल्ली के अस्पताल में दम तोड़ दिया। उसके सिर में खून का थक्‍का जम गया था। इसके अलावा शरीर पर भी अंदरूनी चोट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। देर शाम तक शव घर पहुंचने की उम्मीद है।

बीती 16 जनवरी की सुबह अमरोहा ज‍िले के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तहेरे भाई ने अपनी चचेरी नाबालिग बहन के साथ घर में घुस कर दुष्कर्म क‍िया था। किशोरी के पिता ने आरोप‍ित को पकड़ लिया था लेकिन, वह भाग निकला था। इस घटना के बाद किशोरी की हालत बिगड़ गई थी। उसे पहले तो जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, बाद में मेरठ रेफर कर दिया गया था। डिडौली कोतवाली के निरीक्षक अपराध राजेश कुमार व एक सिपाही को किशोरी के साथ भेजा गया था। मेरठ में हालत में सुधार न होने पर सोमवार शाम को किशोरी को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। उधर पुलिस ने घटना के दिन ही आरोपित अब्दुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। मंगलवार को उसे जेल भेज दिया गया। दिल्ली में उपचार के दौरान मंगलवार देर रात किशोरी की मौत हो गई। दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया है। डिडौली पुलिस भी गांव के हालात पर नजर रखे हुए है। एसपी सुनीति ने बताया कि पीड़िता के सिर में खून के थक्‍के मिले हैं, शरीर पर भी अंदरूनी चोट की आशंका है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। आरोपित को जेल भेजा जा चुका है। 

chat bot
आपका साथी