दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के लिए गांव-गांव बन रहे किसानों के जत्थे

जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमें एकजुट होकर तीनों कृषि कानूनों को रद्द और एमएसपी पर कानून बनाने की जंग जीतनी है। जिलाध्यक्ष ने कई गांव में किसानों के जत्थे बनाए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पूरे जनपद में गांव-गांव किसानों के जत्थे तैयार किए जाएंगे।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 08:55 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 08:55 PM (IST)
दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के लिए गांव-गांव बन रहे किसानों के जत्थे
रामपुर जिले के किसान पूरी तैयारी के साथ दिल्ली आंदोलन में शामिल होंगे।

मुरादाबाद, जेएनएन। रामपुर जिले के किसान पूरी तैयारी के साथ दिल्ली आंदोलन में शामिल होंगे। इसके लिए गांव-गांव किसानों के जत्थे तैयार किए जा रहे हैं । मंडल भर के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष हसीब अहमद के साथ सैदनगर क्षेत्र के परशुपुरा मानकपुर बंजरिया हमीरपुर शाहनगला गांव का भ्रमण कर किसानों से संपर्क किया। परशुपुरा में कार्यकर्ताओं की पंचायत में मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह रंधावा, जिलाध्यक्ष हसीब अहमद और मंडल महामंत्री चौधरी धनवीर सिंह ने कहा कि किसान अपनी खेतीबाड़ी का काम निपटा कर बारी बारी से गाजीपुर बॉर्डर पर आंदोलन में शामिल हों, क्योंकि यह वक्त खामोश रहने का नहीं है। अगर हम खामोश होकर घरों में बैठ गए तो आने वाली नस्ल हमें माफ नहीं करेगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमें एकजुट होकर तीनों कृषि कानूनों को रद्द और एमएसपी पर कानून बनाने की जंग जीतनी है। जिलाध्यक्ष ने कई गांव में किसानों के जत्थे बनाए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पूरे जनपद में गांव-गांव किसानों के जत्थे तैयार किए जाएंगे। जत्थे ट्रैक्टर ट्राली और खाने-पीने के जरूरी सामान के साथ बारी-बारी से गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन में शामिल होंगे। देश के किसानों की जो लड़ाई लड़ी जा रही है, उसे जीतने के लिए हर कुर्बानी देने के लिए तैयार रहना पड़ेगा। इस मौके पर चौधरी राजपाल सिंह, जसवंत सिंह ,रघुवीर सिंह, हरवीर सिंह, इरफान अली, मोहम्मद तालिब चौधरी, अजीत सिंह, रामबहादुर, हनीफ, मोहसिन आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी