मुरादाबाद के मुहल्लों में घूम रहीं बच्चों की टोलियां, 19 अक्टूबर को मनाया जाएगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी

Eid Miladunnabi 2021 हजरत मुहम्मद साहब का जन्मदिन 19 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इसको लेकर शहर में तैयारियां पूरे जोर शोर के साथ शुरू हो गई हैं। छोटे बच्चों की टोलियां मुहल्लाें में सरकार की आमद मरहबा दिलदार की आमद मरहबा की सदाएं लगा रहीं हैं।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 09:30 AM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 09:30 AM (IST)
मुरादाबाद के मुहल्लों में घूम रहीं बच्चों की टोलियां, 19 अक्टूबर को मनाया जाएगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी
जुलूस के लिए आयोजकों ने जिलाधिकारी से की मुलाकात

मुरादाबाद, जेएनएन। Eid Miladunnabi 2021 : हजरत मुहम्मद साहब का जन्मदिन 19 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इसको लेकर शहर में तैयारियां पूरे जोर शोर के साथ शुरू हो गई हैं। दावते इस्लामी के सदस्यों ने सुन्नतों पर अमल करने पर जोर दिया। वहीं छोटे बच्चों की टोलियां मुहल्लाें में सरकार की आमद मरहबा, दिलदार की आमद मरहबा की सदाएं लगा रहीं हैं। वहीं जुलूसे मुहम्मदी को लेकर मरकजी जमीयत अहले सुन्नत के सदस्यों ने जिलाधिकारी से भी मुलाकात की है।

शहर के मुहल्ला लाल मस्जिद, फीलखाना, मुहल्ला बारादरी, चौकी हसन खां, नई बस्ती, अंडे वालान, दीवान का बाजार, बेलदारान, तहसील स्कूल आदि इलाकों में शाम को असर की नमाज के बाद बच्चों की टोलियां निकल रहीं हैं। सरकार की आमद मरहबा, दिलदार की आमद मरहबा, आपके आने से जिहालत का अंधेरा दूर हुआ। आपने बेटियों को बराबरी का दर्जा दिया छोटे बच्चों के सिर पर दावते इस्लामी की पगड़ी और हाथों में झंडा लेकर बच्चे सभी को सुन्नतों पर अमल करने की दावत दी। वहीं मरकजी जमीयत अहले सुन्नत के सदस्यों ने जुलूसे मुहम्मदी के लिए जिलाधिकारी से मुलाकात की। शहर मुफ्ती अब्दुल मन्नान कलीमी ने बताया कि कोरोना महामारी की वजह पिछले साल जुलूस नहीं निकला था। इस साल की स्थिति क्या रहेगी। नए आदेश के बाद बताई जाएगी। मुफ्ती दानिश उल कादरी, रिजवान उर रहमान, मास्टर तौकीर, शुजाउद्दीन आदि मौजूद रहे।

नीलम जैन बनी महिला जैन समाज अध्यक्ष : सोमवार को महिला जैन समाज कार्यकारिणी का द्विवार्षिक चुनाव हुआ। चुनाव अधिकारी विभा जैन ने बताया कि चुनाव निर्विरोध हुए। इसमें सर्वसम्मति से नीलम जैन अध्यक्ष, एकता जैन उपाध्यक्ष, शिखा जैन को कोषाध्यक्ष, सीमा जैन मंत्री, उपमंत्री दीक्षा जैन चुना गया है। सांस्कृतिक मंत्री में रीना जैन, अंशु जैन, विद्या जैन को चुना गया। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी से बीना जैन, रिचा जैन ने कहा कि महिला जैन समाज यूं ही आगे प्रगति करता रहे। शशि जैन ने सभी को बधाई दी। पुरुष कार्यकारिणी से मंत्री पंकज, नितिन जैन, अनुज जैन आदि रहे।

chat bot
आपका साथी