Group Marriage in Amroha : सामूहिक विवाह समारोह आज, दांपत्य सूत्र के बंधन में बंधेंगे 33 जोड़े

Group Marriage in Amroha बैंक्वट हाल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयाेजन किया जा रहा है। इसमें अमरोहा तहसील क्षेत्र के 33 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। इसमें अमरोहा नगर के 11 जोड़े समेत कुल 33 जोड़े हैं।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 11:13 AM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 11:13 AM (IST)
Group Marriage in Amroha : सामूहिक विवाह समारोह आज, दांपत्य सूत्र के बंधन में बंधेंगे 33 जोड़े
ह‍िंंदू जोड़े लेंगे अग्नि के सात फेरे तो मुस्लिम जोड़ों का होगा निकाह।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Group Marriage in Amroha : अमरोहा में आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 33 हिन्दू-मुस्लिम जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। इसमें हिन्दू जोड़े रीति रिवाज के साथ अग्नि के सात फेरे लेकर दांपत्य जीवन की शुरुआत करेंगे। जबकि मुस्लिम जोड़ों का मौलवी निकाह कुबूल कराएंगे।

विवाह में जनप्रतिनिधि व अधिकारी घराती-बराती होंगे। जिसमें वर वधू को शुभकामनाएं देकर उन्हें आशीर्वाद देंगे। ईओ ब्रजेश कुमार ने बताया कि पालिका की तरफ से आज सुबह दस बजे से जोया रोड स्थित बैंक्वट हाल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयाेजन किया जा रहा है। इसमें अमरोहा तहसील क्षेत्र के 33 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। इसमें अमरोहा नगर के 11 जोड़े, जोया ब्लाक के 12, नगर पंचायत जोया व नगर पंचायत नौगावां सादात के 5-5 जोड़े शामिल हैं। बताया कि समारोह के लिए शासन की तरफ से 51 हजार रुपये के हिसाब से धनराशि अवमुक्त हुई है। जिसमें दुल्हन को 35 हजार रुपये का नकद चेक, दस हजार रुपये के गहने, कपड़े दिए जाएंगे। जबकि छह हजार रुपये प्रति जोड़ेके हिसाब से जलपान पर खर्च होंगे। ईओ ने बताया कि विवाह समारोह में जनप्रतिनिधि और अधिकारी घराती-बराती रहेंगे। वह वह वर-वधू को अपना आशीर्वाद देकर उन्हें शुभकामनाएं देंगे। हिन्दू जोड़े अग्नि के सात फेरे लेकर दांपत्य जीवन की शुरुआत करेंगे। जबकि मुस्लिम जोड़ों का मौलवी निकाह कराएंगे।

chat bot
आपका साथी