समूह की अध्यक्ष पर पांच लाख रुपये हड़पने का आरोप

मुरादाबाद जेएनएन डिलारी थाना क्षेत्र के गाव बहेड़ी ब्रह्म नान में लक्ष्मीबाई स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों ने समूह अध्यक्ष व सचिव पर फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक से पांच लाख रुपये निकालने का आरोप लगाया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 06:50 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 06:50 PM (IST)
समूह की अध्यक्ष पर पांच लाख रुपये हड़पने का आरोप
समूह की अध्यक्ष पर पांच लाख रुपये हड़पने का आरोप

मुरादाबाद, जेएनएन : डिलारी थाना क्षेत्र के गाव बहेड़ी ब्रह्म नान में लक्ष्मीबाई स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों ने समूह की अध्यक्ष विनीता शर्मा, सचिव मीना और उसके पति पर फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक शाखा से पांच लाख रुपये निकालने का आरोप लगाया है। इसको लेकर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रविवार को ब्लाक कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया।

समूह की सदस्य ललिता देवी, मीरा देवी, गायत्री, लक्ष्मी, लता, गुड्डी, जमुना आदि ने खंड विकास अधिकारी को लिखित शिकायत देकर बताया कि समूह की अध्यक्ष और सचिव ने प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा बहेड़ी ब्रह्म नान में समूह की महिला सदस्यों के फर्जी हस्ताक्षर कर प्रस्ताव रजिस्टर जमा कर पांच लाख रुपये की रकम निकाल लिया। पता लगने पर महिला सदस्यों के होश उड़ गए। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को लिखित शिकायत दी और मामले की जाच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की माग की है।

chat bot
आपका साथी