Government Observation Home : संप्रेक्षण गृह से शिफ्ट होंगे 16 किशोर, दो गुटों के बीच हुई थी मारपीट

Government Observation Home दो किशोर चोटिल हुए थे। संप्रेक्षण गृह के अधिकारियों ने किसी भी किशोर की शिकायत पुलिस में नहीं की थी लेकिन अब विभाग ने संप्रेक्षण गृह में 16 किशोरों को चिह्नित कर शिफ्ट करने की तैयारी शुरू कर दी है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 10:01 AM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 10:01 AM (IST)
Government Observation Home : संप्रेक्षण गृह से शिफ्ट होंगे 16 किशोर, दो गुटों के बीच हुई थी मारपीट
एक सप्ताह पहले हुई मारपीट के बाद किए गए चिह्नित।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। एक सप्ताह पहले राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) में बंद किशोरों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। जिसमें दो किशोर चोटिल हुए थे। इस मामले में संप्रेक्षण गृह के अधिकारियों ने किसी भी किशोर की शिकायत पुलिस में नहीं की थी, लेकिन अब विभाग ने संप्रेक्षण गृह में 16 किशोरों को चिह्नित कर शिफ्ट करने की तैयारी शुरू कर दी है।

थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के कांठ रोड स्थित संप्रेक्षण गृह में बीते रविवार को किशोरों के दो गुटों में रात के समय में मारपीट हुई थी। मारपीट की घटना में घायल हुए किशोरों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। जिसके बाद संप्रेक्षण गृह में आए दिन हो रही घटनाओं को ध्यान में रखते हुए 16 किशोरों को चिह्नित कर उनकी सूची बनाई है। इसके साथ ही उनके कारनामों का जिक्र करते हुए फाइल तैयार कर कोर्ट में पेशकर उन्हें शिफ्ट करने की अनुमति मांगी गई है। जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रिया पटेल ने बताया कि जब तक संप्रेक्षण गृह से ओवर लोड खत्म नहीं किया जाएगा, तब तक यही दिक्कत बनी रहेगी। इसलिए संप्रेक्षण गृह की क्षमता बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि फिलहाल कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद चिह्नित किए गए 16 किशोरों को किसी अन्य जनपद के संप्रेक्षण गृह में शिफ्ट किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी