पहली पत्नी को तीन तलाक, दूसरी से कर ल‍िया निकाह, मुरादाबाद की पीडि़ता ने लगाई न्‍याय की गुहार

कटघर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर बताया कि पति ने उसे तीन तलाक देकर दूसरी महिला से निकाह कर लिया है। श‍िकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 07:12 AM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 07:12 AM (IST)
पहली पत्नी को तीन तलाक, दूसरी से कर ल‍िया निकाह, मुरादाबाद की पीडि़ता ने लगाई न्‍याय की गुहार
पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।

मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर बताया कि पति ने उसे तीन तलाक देकर दूसरी महिला से निकाह कर लिया है। महिला के गंभीर आरोपों के मद्देनजर एसएसपी ने आरोपित पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।

पीड़िता के मुताबिक वह चबूतरों वाली मस्जिद मुहल्ले में निवास करती है। पीड़ित नूरसवा के मुताबिक उसका निकाह दानिश संग हुआ था। निकाह के बाद से ही ससुराली दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इंकार करने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पंचायत के बाद भी बात नहीं बनी। तब महिला ने खर्चे के लिए रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। एक दिन वह मुकदमे की पैरवी करने गई‌। रास्ते में पति ने तीन तलाक दे दिया। कुछ दिन पहले मां संग बाजार जा रही महिला के होश तब उड़ गए, जब पति को उसने दूसरी महिला के साथ देखा। महिला ने पति को रोका। पूछताछ में पता चला कि पति ने दूसरा निकाह कर लिया है। तब महिला ने दहेज का अपना सामान पति से मांगा। पति ने सौतन के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। मां ने बीच-बचाव किया।

chat bot
आपका साथी