प्रतियोगिता में छात्राओं ने बनाई आकर्षक रंगोली

छात्राओं ने बेहद आकर्षक रंगोली बनाई। विद्यालय के प्रशासक आरिफ पाशा एडवोकेट प्रधानाचार्य मुताहिर अली खान व अतिथियों ने निरीक्षण कर नेहरू हाउस को प्रथम इंदिरा हाउस को द्वितीय और अब्दुल कलाम हाउस को तृतीय स्थान प्रदान किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 07:11 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 07:11 PM (IST)
प्रतियोगिता में छात्राओं ने बनाई आकर्षक रंगोली
प्रतियोगिता में छात्राओं ने बनाई आकर्षक रंगोली

मुरादाबाद, जेएनएन: नगर में स्थित किसान पब्लिक इंटर कालेज में सोमवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। शिक्षकों

द्वारा छात्राओं की टीम गठित की गई। गाधी हाउस, नेहरू हाउस, अब्दुल कलाम हाउस, इंदिरा गाधी हाउस की टीमों ने प्रतिभाग किया। छात्राओं ने बेहद आकर्षक रंगोली बनाई। विद्यालय के प्रशासक आरिफ पाशा एडवोकेट, प्रधानाचार्य मुताहिर अली खान व अतिथियों ने निरीक्षण कर नेहरू हाउस को प्रथम, इंदिरा हाउस को द्वितीय और अब्दुल कलाम हाउस को तृतीय स्थान प्रदान किया। विजेता टीम मो शील्ड देकर सम्मानित किया गया। शिक्षक सरफराज, अमर सिंह, अंबर रजा, अनीता, बुशरा, फराह, गुलनाज आदि मौजूद रहे।

सदियों से पक्षपात झेल रहीं महिलाएं

संस, बिलारी: श्री गोविंद डिग्री कालेज तेवरखास में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर एक विचार गोष्ठी हुई। प्राचार्य डा. सीडी शुक्ला ने कहा कि आज लड़किया हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। फिर चाहें खेल हो या राजनीति या कोई अन्य क्षेत्र। महिलाएं राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री तक बनीं लेकिन, फिर भी कुरीतियों की शिकार हैं, जो उनके आगे बढ़ने में बाधक हैं। कार्यक्रय अधिकारी डा. फिरोज खान ने कहा कि लड़किया सदियों से पक्षपात का सामना करती आ रही हैं। भारत सरकार ने एक अभियान के रूप में समाज में समानता लाने की शुरुआत की है। गोष्ठी में डा. सूरज सिंह, डा. सुमन लता, हरवीर सिंह, बादाम सिंह, डा. संदीप कुमार आदि ने विचार रखे। नारी शिक्षा को लेकर जागरूक हो रहा समाज

संसू, कुंदरकी: थाना क्षेत्र के गाव हरियाना स्थित मदन स्वरूप इंटर कालेज में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस व मिशन शक्ति के तहत छात्राओं का मनोबल बढ़ाया। प्रधानाचार्य आरके गुप्ता ने महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 108, 1076, 1098, 102 आदि नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लड़कियों के प्रति लोगों की सोच व धारणाएं बदलने लगी हैं। बाल विवाह, भ्रूण हत्या के मामलों में कमी आई है। बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए आर्थिक व मानसिक रूप से मजबूत होने की आवश्यकता है। समाज में बेटियों को शिक्षित करने के प्रति जागरूकता आ रही है। इसलिए बेटियां लगातार बड़ी से बड़ी परीक्षा में टाप कर रही हैं। इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी श्यामवीर सिंह, सचिन सिंह, वीरपाल सिंह, आनंद कुमार, योगेश दुबे, सविंदर सिंह, दीपक जैन, विनीत कुमार, बागेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।

छात्राओं को स्वरोजगार के बारे में दी जानकारी

संसू, डिलारी: पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माडल इंटर कालेज जटपुरा में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला कल्याण स्वयं सहायता समूह की संचालिका उषा रानी रहीं। मिशन शक्ति के तीसरे चरण में छात्राओं को विद्यालय में स्वरोजगार जैसे अगरबत्ती बनाने, मधुमक्खी पालन, सिलाई कढ़ाई, मोमबत्ती बनाना, वेस्ट मटेरियल से सजावटी सामान, मिट्टी के मूर्ति खिलौने आदि बनाने के बारे में जानकारी दी गई। छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया। कक्षा 12 की अनुशासित छात्रा कुमारी तरन्नुम को विद्यालय के एंबेसडर बालिका के रूप में चुना गया। उसे पुष्पगुच्छ व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रीतम सिंह, दीपा धरेजा, सोनू मिश्रा, स्वाति रस्तोगी, महेंद्र सिंह, नवजोत सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी