अगवा कर किशोरी के साथ दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी पुलिस

Misdeed with teenager in Sambhal रामलीला देखने गई किशोरी को एक युवक अगवा कर ले गया। उसे दो दिन तक अपने साथ रखा और दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे जंगल में छोड़ दिया। मामले को रफादफा करने का प्रयास किया जा रहा था।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 06 Nov 2021 04:03 PM (IST) Updated:Sat, 06 Nov 2021 04:03 PM (IST)
अगवा कर किशोरी के साथ दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

मुरादाबाद। सम्‍भल के रजपुरा में रामलीला देखने गई किशोरी को एक युवक अगवा कर ले गया। उसे दो दिन तक अपने साथ रखा और दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे जंगल में छोड़ दिया। तब से लेकर मामले को रफादफा करने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन बताया जाता है कि दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

chat bot
आपका साथी