मुरादाबाद में ट्यूशन पढ़ने के बहाने युवती चाचा के साथ फरार, तलाश में जुटी पुलिस

महानगर में कांशीराम नगर की रहने वाली 13 वर्षीय एक किशोरी ट्यूशन पढ़ने के बहाने चाचा संग फुर्र हो गई। स्‍वजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोप‍ित का मोबाइल नंबर भी बंद है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 10:18 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 10:18 AM (IST)
मुरादाबाद में ट्यूशन पढ़ने के बहाने युवती चाचा के साथ फरार, तलाश में जुटी पुलिस
काफी खोजबीन बाद भी किशोरी का पता नहीं चला।

मुरादाबाद। महानगर में कांशीराम नगर की रहने वाली 13 वर्षीय एक किशोरी ट्यूशन पढ़ने के बहाने चाचा संग फुर्र हो गई। स्वजनों ने शुक्रवार को एसएसपी को तहरीर देकर लापता किशोरी बरामद करने की मांग की।

तहरीर के मुताबिक मामा के घर रहने वाली किशोरी 10 जनवरी को दोपहर बाद करीब तीन बजे घर से ट्यूशन पढ़ने निकली। महानगर के मिलन विहार में ट्यूशन पढ़ने गई छात्रा देर रात तक नहीं लौटी। तब मामा को संदेह हुआ। वह भांजी की तलाश में जुटे। काफी खोजबीन बाद भी किशोरी का पता नहीं चला। तब उन्होंने किशोरी के अपहरण की आशंका जताते तहरीर मझोला पुलिस को दी। इस बीच स्वजन किशोरी की तलाश करते रहे। छानबीन में पता चला कि सम्भल का रहने वाला एक युवक किशोरी का मुंहबोला चाचा है। वह किशोरी को बहला-फुसला कर वही भगा ले गया है। युवक का मोबाइल फोन भी बंद है। स्वजनों ने अविलंब किशोरी बरामद करने की मांग की। तब एसएसपी ने मझोला पुलिस को किशोरी को जल्द बरामद करने का आदेश दिया।

chat bot
आपका साथी