मुरादाबाद में कूड़ा कलेक्शन कंपनी व निजी सफाई कर्मियों की मारपीट, कई घायल

नगर निगम की डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली भार्गव कंपनी और निजी सफाई कर्मचारियों के बीच आशियाना में जमकर मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के लोगों के चोटे आई हैं। सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि अधिकृत रूप से कंपनी ही कूड़ा कलेक्शन करेगी।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 09:51 AM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 09:51 AM (IST)
मुरादाबाद में कूड़ा कलेक्शन कंपनी व निजी सफाई कर्मियों की मारपीट, कई घायल
आशियाना कालोनी में हुए इस घटना के संबंध में दो निजी कर्मचारी हिरासत में लिए।

मुरादाबाद, जेएनएन। नगर निगम की डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली भार्गव कंपनी और निजी सफाई कर्मचारियों के बीच आशियाना में जमकर मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के लोगों के चोटे आई हैं।

निजी कर्मचारी जगजीवन व संजीव को सिविल लाइंस पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दोनों की ओर से मेडिकल कराने के बाद तहरीर दी गई है। दरअसल निजी कर्मचारी आशियाना कालोनी में पहले से काम करते आ रहे हैं। अब नगर निगम ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए चंडीगढ़ की कंपनी भार्गव लिमिटेड को कांठ रोड के वार्डों से कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी दी है। एक महीना होने पर भार्गव कंपनी के कर्मचारी यूजर चार्ज लेने पहुंचे तो निजी सफाई कर्मचारियों ने विरोध किया। इसको लेकर झाड़ू व फावड़ेे चले। भार्गव कंपनी के रोहित व रौहताश के सिर में चोट आई है। निजी सफाई कर्मचारियों को भी चोटे आई हैं। सहायक नगर आयुक्त गंभीर सिंह ने बताया कि अधिकृत रूप से कंपनी ही डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन व पैसे वसूलेगी।

यह भी पढ़ें :-

Corona Vaccination in Moradabad : आज जिले के 11 अस्पतालों में लगाए जा रहे कोरोना से बचाव के टीके

Moradabad Today Horoscope : आत्‍मव‍िश्‍वास में होगी बढ़ोतरी, घर खरीदना नहीं है शुभ, जान‍िए क्‍या कहते हैं आपके स‍ितारे 

chat bot
आपका साथी