Ganga water level : गंगा का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ चौक‍ियों को क‍िया अलर्ट, सुरक्षा के पूरे इंतजाम

गंगा का जलस्तर बढ़ गया है जिसको लेकर प्रशासन सतर्क हो गया। ऐसे में तहसीलदार ने सभी चौकी प्रभारियों को सतर्क रहने के लिए कहा है। साथ ही चौकी क्षेत्र की जानकारियां समय समय पर देने के लिए भी निर्देशित किया है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 04:33 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 04:33 PM (IST)
Ganga water level : गंगा का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ चौक‍ियों को क‍िया अलर्ट, सुरक्षा के पूरे इंतजाम
दो दिन पूर्व गंगा का जल स्तर 1,20,000 क्यूसेक था।

मुरादाबाद, संवाद सूत्र। सम्‍भल के गुन्‍नौर में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है, जिसको लेकर प्रशासन सतर्क हो गया। ऐसे में तहसीलदार ने सभी चौकी प्रभारियों को सतर्क रहने के लिए कहा है। साथ ही चौकी क्षेत्र की जानकारियां समय समय पर देने के लिए भी निर्देशित किया है।

गुन्नौर तहसील क्षेत्र में गंगा के जलस्तर में थोड़ी सी बढ़ोतरी होने पर तहसील प्रशासन जल स्तर को लेकर पहले से और अधिक सतर्क हो गया है। तहसीलदार देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि सभी चौकी प्रभारियों को सूचना देकर सतर्क कर दिया है। साथ ही सभी चौकी प्रभारियों को अपने-अपने चौकी क्षेत्र की समय-समय पर जानकारी उपलब्ध कराने के लिए भी निर्देशित किया गया है। बाढ़ को लेकर प्रभावित गांव में रहने वाले लोगों के लिए पूरी व्यवस्था की जा चुकी है। गांव की कमेटियों का गठन भी पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि दो दिन पूर्व गंगा का जल स्तर 1,20,000 क्यूसेक था जोकि 1,42,000 क्यूसेक हो गया है। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि अभी जल स्तर ज्यादा नही है, लेकिन जल स्तर बढ़ने से पहले ही प्रशासन ने अपनी सभी तैयारी पूरी कर ली है।

chat bot
आपका साथी