Ganga Water Level : अमरोहा के गंगानगर में बढ़ रहा गंगा का जलस्‍तर, घरों के नजदीक पहुंचा पानी

Ganga Water Level पानी घरों की तरफ बढ़ता जा रहा है। गांव के रहने वाले दिनेश जयचंद ने बताया कि गंगा का कटान करने के साथ दायरा भी बढ़ रहा है। एसडीएम संजय बंसल ने बताया कि बाढ़ खंड विभाग को सतर्क कर द‍िया गया है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 08:33 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 08:33 AM (IST)
Ganga Water Level : अमरोहा के गंगानगर में बढ़ रहा गंगा का जलस्‍तर, घरों के नजदीक पहुंचा पानी
गांव के लोगों में बढ़ी बेचैनी, बाढ़ खंड विभाग हुआ सतर्क।

मुरादाबाद, संवाद सूत्र : Ganga Water Level : अमरोहा के गंगानगर में गंगा के जलस्तर में इजाफा होने से दायरा भी बढ़ता रहा है। स्थिति यह है कि पानी गांव में ग्रामीणों के घरों के नजदीक पहुंचने लगा है। इससे गांव के लोगों में बेचैनी बढ़ने लगी है। उधर, बाढ़ खंड विभाग भी सतर्क हो गया है।

बता दें कि हसनपुर क्षेत्र में जयतोली ग्राम पंचायत का मझरा गंगानगर गंगा के टापू में बसा हुआ है। गांव की आबादी एक हजार से अधिक है। गंगा फसलों का तेजी से कटान करते हुए गांव की तरफ बढ़ रही है। ग्रामीणों के मुताबिक गांव और गंगा के बीच महज डेढ़ सौ मीटर का फासला रह गया है। रविवार को गंगा का दायरा और बढ़ गया। पानी भी तेज बहाव के साथ बह रहा है। गांव के लोगों को चिंता सता रही है कि कहीं पानी घरों तक न पहुंच जाए। हालांकि पानी घरों की तरफ बढ़ता जा रहा है। गांव के रहने वाले दिनेश, जयचंद ने बताया कि गंगा का कटान करने के साथ दायरा भी बढ़ रहा है। एसडीएम संजय बंसल ने बताया कि बाढ़ खंड विभाग को सतर्क करते हुए गांव के लोगों से सावधानी के साथ रहने के लिए कहा गया है।

हसनपुर ब्लाक में प्रधानों को दिया गया प्रशिक्षण : हसनपुर में स्थानीय ब्लॉक में नवनिर्वाचित प्रधानों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें खंड विकास अधिकारी रोहताश कुमार द्वारा प्रधानों को ऑनलाइन खाते में पैसा डालने की प्रक्रिया, विकास का खाका कैसे तैयार किया जाता है। ग्राम प्रधानों को कर्तव्यों के बारे में बताया ईमानदारी के साथ करने का आह्वान किया। इस दौरान प्रधानों को समस्त योजनाओं को बिंदुवार बताया गया। यहां पर ब्लाक प्रमुख ममता देवी, प्रशिक्षक एसपी सिंह, ब्लाक प्रमुख पुत्र मुदित गुर्जर, भोपाल सिंह तोमर, मनोज कुमार, ग्राम प्रधान सुलेमान, राजेश चौधरी, कैलाशो, कमला देवी, जसवंती, संतोष, कविता सैनी, आरती देवी, बबीता, कमलेश, नगीना रानी कविता रानी, करण सिंह आदि मौजूद रहे।-

chat bot
आपका साथी