मुरादाबाद में कक्षा नौ की छात्रा को बंधक बनाकर सामूह‍िक दुष्‍कर्म, पुलिस बोली-खुद की इच्‍छा से गई थी क‍िशोरी

ड‍िलारी में एक गांव में कक्षा नौ की छात्रा को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन करने में लगी है। लेकिन अभी तक आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 09:45 AM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 09:45 AM (IST)
मुरादाबाद में कक्षा नौ की छात्रा को बंधक बनाकर सामूह‍िक दुष्‍कर्म, पुलिस बोली-खुद की इच्‍छा से गई थी क‍िशोरी
स्‍वजन पुलिस पर मामले का अल्‍पीकरण करने का आरोप लगा रहे हैं।

मुरादाबाद, संवाद सहयोगी। ज‍िले के ड‍िलारी में एक गांव में कक्षा नौ की छात्रा को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन करने में लगी है। लेकिन, अभी तक आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है। इस घटना में पुलिस कुछ और कहानी बता रही है जब‍क‍ि स्‍वजन पुलिस पर मामले का अल्‍पीकरण करने का आरोप लगा रहे हैं। 

आरोप है कि गांव के ही युवक और उसके साथी छात्रा का अपहरण कर अपने घर ले गए। वहां उन्होंने कई दिन तक बंधक बनाकर छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के भाई की तहरीर पर डिलारी पुलिस ने किशोरी को बरामद कर बालिका आश्रय गृह भेज दिया, वहां से आने पर किशोरी ने स्वजन को आपबीती सुनाई। पीड़िता के भाई ने एसएसपी मुरादाबाद के समक्ष पेश होकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस पूरे मामले की छानबीन करने में लगी है। डिलारी थाना प्रभारी सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि किशोरी अपनी इच्छा से युवक के घर गई थी, जिसको बरामद कर लिया गया। किशोरी को स्वजन ने घर ले जाने से इन्‍कार कर दिया। इस पर किशोरी को बालिका आश्रय गृह भेजा गया। मामले की जांच की जा रही है। उधर, पीड़िता और उसके स्वजन का आरोप है कि पुलिस दूसरे पक्ष से हमसाज होकर घटना का अल्पीकरण कर आरोपितों को बचाना चाहती है। एसएसपी के समक्ष पेश होकर न्याय की गुहार लगाई है। आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आला अधिकारियों के पास जाकर हकीकत बताएंगे।

दहेज हत्‍या के मामले में कार्रवाई : रामपुर में शादी के आठ माह बाद ही महिला की दहेज के लिए हत्या करने के मुकदमे में आरोपित पति और सास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अजीमनगर थाना क्षेत्र के खिमोतिया खेड़ा गांव निवासी हरपाल ने अपनी बेटी अनीता की शादी 18 दिसंबर 2020 को सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के बढ़पुरा शर्की गांव निवासी अनिल से की थी। शादी में हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया था। आरोप है कि ससुराली दहेज से खुश नहीं थे। वे दहेज में दाे लाख रुपये और बुलेट बाइक की मांग करते थे। इसके लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी बेटी ने मायके वालों को दी थी। उन्होंने ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, ससुरालियों की मांग बंद नहीं हुई। इस पर ससुरालियों ने दो दिन पहले उसके साथ मारपीट की और गला घाेंटकर उसकी हत्या कर दी। जानकारी मिलने पर मायके से स्वजन पहुंच गए तो बेटी का शव रस्सी पर लटका मिला। ससुराली फरार हो गए थे। मृतका के पिता की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने पति समेत सास गीता, तीन जेठ लेखराज, डोरी लाल और चंद्रपाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि पति और सास को पनवडिया चौराहे से गिरफ्तार कर लिया है।

chat bot
आपका साथी