कोरोना काल में संक्रमण को थामने के लिए काम आई विधायकों और सांसदों की निधि, जानिए किसने कितना दिया था योगदान

बीते साल कोरोना संक्रमण जोर पकड़ रहा था। ऐसे में जहां लोग दहशत में थे। वहीं लोगों का घरों से निकलना बंद हो गया था।शारीरिक दूरी के साथ ही मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया था। कोरोना के गंभीर मरीजों के लिए जिला अस्पताल में वेंटीलेटर की व्यवस्था नहीं थी।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Fri, 26 Mar 2021 05:28 PM (IST) Updated:Fri, 26 Mar 2021 05:28 PM (IST)
कोरोना काल में संक्रमण को थामने के लिए काम आई विधायकों और सांसदों की निधि, जानिए किसने कितना दिया था योगदान
बीते साल कोरोना संक्रमण जोर पकड़ रहा था। ऐसे में जहां लोग दहशत में थे।

 मुरादाबाद, जेएनएन।  बीते साल कोरोना संक्रमण जोर पकड़ रहा था। ऐसे में जहां लोग दहशत में थे। वहीं लोगों का घरों से निकलना बंद हो गया था।शारीरिक दूरी के साथ ही मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया था। कोरोना के गंभीर मरीजों के लिए जिला अस्पताल में वेंटीलेटर की व्यवस्था नहीं थी। वहीं दूसरे उपकरणों का भी अभाव था। ऐसे में विधायकों और सांसदों ने अपनी निधि को लोगों के इलाज के लिए जरुरी उपकरण खरीदने के लिए दिया। जिससे जरुरी उपकरण आ सके। जिला संयुुक्त चिकित्सालय में तीन और महिला अस्पताल की नई बिल्डिंग में 10 वेंटीलेटर की इसी निधि से व्यवस्था की गई जिससे गंभीर मरीजों के इलाज में सहूलियत होने लगी। इतना ही नहीं अब अगर संक्रमण फिर से बढ़ता है तो अस्पताल में सभी उपकरण मौजूद है। जिससे लोगों का सही से इलाज हो सकेगा। 

जानिए किसने दी कितनी निधि

 नाम                                                              उपकरण                     पैसा

कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह                                    2 वेंटीलेटर,             11 लाख 20 हजार 

सांसद डाॅ एसटी हसन                                       2 वेंटीलेटर,             11 लाख 20 हजार  रुपये

विधायक रितेश गुप्ता,                                      2 वेंटीलेटर,             11 लाख 20 हजार  रुपये

एमएलसी डॉ जयपाल सिंह व्यस्त             26 हजार परीक्षण ग्लब्ज     98 हजार 974 रुपये 500 

विधायक हाजी रिजवान                              हैंड सैनिटाइजर               2 लाख 9 हजार 670 रुपये

सांसद सम्भल डॉ बर्क                            1 हजार पीपीई किट              9 लाख 44 हजार रुपये 

 राज्यसभा सदस्य जावेद अली                  408 पीपीई किट                 3 लाख 85 हजार 152 रुपये

क्या कहना है सीएमओ का

कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में सावधानी की जरूरत है। जिला अस्पताल और महिला अस्पताल की नई बिल्डिंग में एल-टू अस्पताल तैयार होने के साथ ही वहां 10 वेंटीलेटर की व्यवस्था है। गंभीर मरीजों को तत्काल उपचार की पूरी व्यवस्था सरकारी अस्पताल में हो चुकी है। लॉकडाउन में वेंटीलेटर संचालित कर दिए गए हैं।

डॉ. एमसी गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी

chat bot
आपका साथी