सम्‍भल में 19 घंटे के अंदर एक ही गांव में ग्राम प्रधान समेत चार लोगों की मौत, गहराया मौत का राज

Strange coincidence in sambhal इसे संयोग कहा जाए या कुछ और। महज 19 घंटे के अंदर ही चार लोगों की मौत से पूरा गांव हिल गया है। हर किसी के चेहरे पर खाैफ नजर आ रहा है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 04:04 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 04:04 PM (IST)
सम्‍भल में 19 घंटे के अंदर एक ही गांव में ग्राम प्रधान समेत चार लोगों की मौत, गहराया मौत का राज
सम्‍भल में 19 घंटे के अंदर एक ही गांव में ग्राम प्रधान समेत चार लोगों की मौत, गहराया मौत का राज

सम्‍भल, जेएनएन। चन्दौसी के बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव मानकपुर नरौली में 19 घंटे के अंदर ग्राम प्रधान समेत चार लोगों की मौत हो गई। इससे गांव में खलबली मच गई। लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे। सभी लोगों की मौत बीमारी के चलते हुई है। ग्राम प्रधान के परिवार के लोगों का कहना है कि गाम पंचायत के खाते से सचिव ने चार लाख रुपये निकाल लिए थे। इससे वह तनाव में था।

चन्दौसी तहसील क्षेत्र के गांव मानकपुर नरौली में उस समय खलबली मच गई जब एक के बाद एक 19 घंटे में ग्राम प्रधान मदनपाल समेत चार लोगों की अचानक मौत हो गई। शुक्रवार को दोपहर 3 बजे बीमार चल रही हंशियां (55) पत्नी कुंवर सैन इसके बाद रात में 2 बजे ग्राम प्रधान मदनपाल(45) पुत्र चिंरजीलाल की मौत हो गई। ग्राम प्रधान के परिवार के लोगों का कहना है कि सचिव ने पंचायत के खाते से चार लाख रुपये निकाल लिए थे इससे वह तनाव में चल रहे थे और इसी के चलते मौत हो गई। इसके बाद राजेंद्र(35) पुत्र अशरफी की शनिवार को सुबह 5 बजे बुखार के चलते और प्रियांश कुमार (15) पुत्र विनोद कुमार की दिल की बीमारी के चलते सुबह 9.30 बजे मौत हो गई। 19 घंटे में हुई चार मौतों से गांव में खलबली मची हुई है। लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। 

गांव के लोगों में दहशत 

एक ही गांव में कुछ घंटे के अंदर एक साथ चार मौत होने से गांव के लोगों में दहशत है। सभी यह समझ नहीं पा रहे हैं कि किस वजह से किस की जान गई। हर कोई इस घटना को लेकर चर्चा करते नजर आया। आसपास के गांवों के लोग भी यह सुनकर हैरान है। कुछ लोगों का कहना है मौत किन कारणों से हुई इसकी जांच कराई जानी चहिए थी। इससे मौत की असल वजह सामने आ जाती। 

chat bot
आपका साथी