सीडीओ की पहली ही परीक्षा में फेल हो गए चार अफसर, जवाब किया गया तलब

मुख्य विकास अधिकारी आइएएस आनंद वर्धन बुधवार सुबह पौने दस बजे विकास भवन पहुंच गए। उन्होंने अधिकारियों की परीक्षा लेने के लिए विकास भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें जिला अल्पसंख्यक अधिकारी समेत चार अधिकारी दफ्तर में नहीं मिले।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 07:47 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 07:47 PM (IST)
सीडीओ की पहली ही परीक्षा में फेल हो गए चार अफसर, जवाब किया गया तलब
सीडीओ की पहली ही परीक्षा में फेल हो गए चार अफसर, जवाब किया गया तलब

मुरादाबाद, जेएनएन। मुख्य विकास अधिकारी आइएएस आनंद वर्धन बुधवार सुबह पौने दस बजे विकास भवन पहुंच गए। उन्होंने अधिकारियों की परीक्षा लेने के लिए विकास भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें जिला अल्पसंख्यक अधिकारी समेत चार अधिकारी दफ्तर में नहीं मिले। सीडीओ ने चारों अफसरों का जवाब तलब किया है।

विकास पहुंचते ही सीडीओ ने एक-एक करके सभी विभागों के अफसरों के दफ्तर देखे। पंचायती राज अधिकारी राजेश कुमार सिंंह वीडियो कांफ्रेंसिंंग में गए हुए थे। जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार भी वीडियो कांफ्रेंसिंंग में थे। निरीक्षण के दौरान दोनों दफ्तर में नहीं मिले। लेकिन उन्हें जैसे ही मालूम हुआ उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंंग में जाने की सूचना दे रखी थी। निरीक्षण के दौरान जिला अल्पसंख्यक अधिकारी अंजना सिरोही, सहायक निदेशक हथकरघा अरविंद कुमार सिंंह को देखा तो वह अपने दफ्तर में नहीं थे। जिला वैज्ञानिक अधिकारी अश्वनी कुमार और परियोजना अधिकारी अब्दुल मतीन खान भी अपने दफ्तर से नदारद थे। स्टाफ भी दोनों अधिकारियों के बारे में सही जानकारी नहीं दे पाए। चारों अफसरों की छुट्टी का भी प्रार्थना पत्र नहीं था। सीडीओ ने चारों अधिकारियों का जवाब तलब किया है। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने सभी अधिकारियों को समय से दफ्तर आने की हिदायत की। सीडीओ के पहली ही परीक्षा में चार अधिकारियों के फेल होने से विकास भवन के कर्मचारियों में खलबली मची हुई है।  

chat bot
आपका साथी