सीडीओ के पहले ही इम्तिहान में चार अफसर फेल

मुरादाबाद मुख्य विकास अधिकारी आनंद वर्धन बुधवार को पौने दस बजे विकास भवन पहुंच गए और निरी

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 08:38 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 08:38 PM (IST)
सीडीओ के पहले ही इम्तिहान में चार अफसर फेल
सीडीओ के पहले ही इम्तिहान में चार अफसर फेल

मुरादाबाद: मुख्य विकास अधिकारी आनंद वर्धन बुधवार को पौने दस बजे विकास भवन पहुंच गए और निरीक्षण किया। पहले ही इम्तिहान में ही उन्हें जिला अल्पसंख्यक अधिकारी समेत चार अधिकारी दफ्तर में नहीं मिले। सीडीओ ने चारों से जवाब तलब किया है।

निरीक्षण में सीडीओ ने एक-एक करके सभी विभागों के अफसरों के दफ्तर देखे। पंचायती राज अधिकारी राजेश कुमार सिंह वीडियो कांफ्रेंसिग में गए हुए। जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार भी वीडियो कांफ्रेंसिग में थे। निरीक्षण के दौरान दोनों दफ्तर में नहीं मिले। लेकिन उन्हें जैसे ही मालूम हुआ उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिग में जाने की सूचना दे दी। निरीक्षण के दौरान जिला अल्पसंख्यक अधिकारी अंजना सिरोही, सहायक निदेशक हथकरघा अरविद कुमार सिंह को देखा तो वह अपने दफ्तर में नहीं थे। जिला वैज्ञानिक अधिकारी अश्वनी कुमार और परियोजना अधिकारी अब्दुल मतीन खान भी दफ्तर से नदारद थे। स्टाफ भी दोनों अधिकारियों के बारे में सही जानकारी नहीं दे पाए। चारों अफसरों की छुट्टी का भी प्रार्थना पत्र नहीं था। सीडीओ ने चारों अधिकारियों का जवाब तलब किया है। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने सभी अधिकारियों को समय से दफ्तर आने की हिदायत की। सीडीओ के पहले ही इम्तहान में चार अधिकारियों के फेल होने से विकास भवन के कर्मचारियों में खलबली मची हुई है।

chat bot
आपका साथी