मुरादाबाद में नेशनल के चार होनहार खिलाड़ी पुरस्कृत, कई प्रत‍ियोग‍िताओं में हास‍िल क‍िए थे मेडल

Honored National Player in Moradabad कुश्ती के चार खिलाड़ियों की उपलब्धि पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने उन्हें पुरस्कृत किया है। नेशनल ग्रेपलिंग प्रतियोगिता रोहतक में 2018 में स्वर्ण पदक ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी रोहतक 2018 में रजत पदक हास‍िल क‍िया था।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 02:51 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 02:51 PM (IST)
मुरादाबाद में नेशनल के चार होनहार खिलाड़ी पुरस्कृत, कई प्रत‍ियोग‍िताओं में हास‍िल क‍िए थे मेडल
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने उन्हें पुरस्कृत किया है।

मुरादाबाद, जेएनएन। कुश्ती के चार खिलाड़ियों की उपलब्धि पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने उन्हें पुरस्कृत किया है। नेशनल ग्रेपलिंग प्रतियोगिता रोहतक में 2018 में स्वर्ण पदक, ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी रोहतक 2018 में रजत पदक, साउथ एशिया चैंपियनशिप भूटान 2019 में स्वर्ण पदक जीतने वाले शहर के रवि कुमार को पुरस्कृत किया गया।

जतिन सिंह धारीवाल को साउथ एशिया चैंपियनशिप भूटान 2019, नेशनल चैंपियनशिप ऋषिकेश 2019 में स्वर्ण पदक और 2018 में हुई सैम्बो जूनियर नेशनल पटना में रजत पदक जीतने पर पुरस्कृत किया गया। हर्ष ढाका को सैम्बो जूनियर नेशनल चैंपियनशिप पटना 2018 में रजत पदक और यश गौड़ को इंटरनेशनल ओपन दंगल दिल्ली 2019 में रजत और ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी रोहतक 2018 स्वर्ण पदक जीता था। अनिमेष सक्सेना ने बताया कि इन खिलाड़ियों की उपलब्धि पर उन्हें ट्रैक सूट दिए गए। 

chat bot
आपका साथी