सम्भल में चोरों ने एक ही रात में चार घरों में दी तस्तक, जाग होने पर भाग निकले

बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव मानकपुर नरौली में बुधवार की रात चोरों ने एक ही रात में चार घरों में दस्तक दी। तीन घरों में जाग होने के चलते चोरों को भागना पड़ा लेकिन चौथे घर से चार लाख रुपये का माल समेट लिया।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 12:59 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 12:59 PM (IST)
सम्भल में चोरों ने एक ही रात में चार घरों में दी तस्तक, जाग होने पर भाग निकले
सम्भल में चोरों ने एक ही रात में चार घरों में दी तस्तक, जाग होने पर भाग निकले

सम्भल, जेएनएन। बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव मानकपुर नरौली में बुधवार की रात चोरों ने एक ही रात में चार घरों में दस्तक दी। तीन घरों में जाग होने के चलते चोरों को भागना पड़ा, लेकिन चौथे घर से ताला तोड़कर 40 हजार की नगदी, तीन लाख रुपये के जेवर समेत चार लाख रुपये का माल समेट लिया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।

गांव मानकपुर नरौली निवासी असगर पुत्र सुलेमान के घर की दीवार चोर रात 12 बजे कूदने का प्रयास कर रहे थे। तभी उन्हें पड़ोसी ने देख लिया इसके बाद शोर मचाया तो चोर यहां से भाग गए। इसके बाद चोरों ने महेंद्र पुत्र चंद्रसैन के घर के दरवाजे का एक ताला तोड़ लिया, लेकिन दूसरा ताला न टूटने के चलते यहां पर घटना को अंजाम नहीं दे सके। इसके बाद दिनेश घर के पहुंचे। यहां पर पीछे से नकब लगा लिया, लेकिन अचानक इसकी पत्नी अनीता घर में मोबाइल चार्जिंग पर लगाने के लिए कमरे में गई तो नकब लगा देख शोर मचा दिया। शोर शराबा सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और चोरों का पीछा किया, लेकिन वह चकमा देकर भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस के जाने के बाद चोर बेगराज के घर दाखिल हो गए। बेगराज पत्नी और बच्चों के साथ एक कमरे में सो रहा था। जबकि दूसरे कमरे में ताला लगा हुआ था। चोरों ने ताला तोड़कर कमरे में रखी संदूक से 40 हजार की नगदी, तीन लाख रुपये के सोने चांदी के जेवर, कपड़े, बर्तन समेत चार लाख रुपये का माल समेट लिया। इन्हें घटना की जानकारी बुधवार को सुबह हुई तो पुलिस भी पहुंच गई। जांच पड़ताल के बाद पुलिस वापस लौट गई। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज कर जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी