गैंगस्टर एक्ट में तीन महिला समेत चार गिरफ्तार, बड़ी धनराशि के गबन का है मामला

four arrested in gangster act करीब तीन माह पहले चारों आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। सभी आरोपितों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया। जिसके बाद सभी आरोपितों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 12:48 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 12:48 PM (IST)
गैंगस्टर एक्ट में तीन महिला समेत चार गिरफ्तार, बड़ी धनराशि के गबन का है मामला
सभी आरोपितों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने की कार्रवाई की।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। four arrested in gangster act : सिविल लाइंस थाना पुलिस ने तीन महिला समेत चार आरोपितों को गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार किया। करीब तीन माह पहले चारों आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। सभी आरोपितों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया। जिसके बाद सभी आरोपितों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

सिविल लाइंस थाना प्रभारी रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपित अरुण भटनागर बीज व खाद्य विभाग का कर्मचारी था। उसने अपने साथी सुधीर कुमार के साथ पूर्व में बड़ी धनराशि का गबन किया था। इस मामले में सभी आरोपितों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच करके गबन के आरोपित सुधीर कुमार, उसकी बहन जयंती भटनागर, शकुंतला भटनागर के साथ ही कांति के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई के बाद सभी जमानत पर छूटने के बाद फरार हो गए थे। इसी मामले में आरोपित सुधीर कुमार, जयंती भटनागर और शकुंतला भटनागर,कांति को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सभी आरोपितों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने की कार्रवाई की।

chat bot
आपका साथी