रामपुर में पूर्व सांसद बेगम नूरबानो बोलीं, देश में हावी हो रही नफरत की राजनीति

रामपुर में पूर्व सांसद बेगम नूरबानो ने कहा क‍ि लोगों को मजहब में बांटकर राजनीति की जा रही है लेकिन कांग्रेस को कमजोर समझना राजनीतिक पार्टियों की भूल होगी। हम अपनी संस्कृति भूलते जा रहे हैं। हमारे देश की धरोहर क्या थी और वर्तमान में हम क्या बना रहे हैं।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Fri, 13 Nov 2020 12:44 PM (IST) Updated:Fri, 13 Nov 2020 12:44 PM (IST)
रामपुर में पूर्व सांसद बेगम नूरबानो बोलीं, देश में हावी हो रही नफरत की राजनीति
रामपुर में पूर्व सांसद बेगम नूरबानो बोलीं।

रामपुर। पूर्व सांसद बेगम नूरबानो ने बैठक में राजनीतिक हालात पर चिंता व्यक्त की। कहा देश में नफरत की राजनीति बुरी तरह हावी हो चुकी है। लोग विकास के नाम पर वोट नही कर रहे हैं। जब चुनाव आता है तो कुछ राजनीतिक दल जनता को गुमराह कर देते हैं। रोजगार, विकास अब मुद्दा नही रहा है, यह देश की जनता के लिए चिंता का विषय है। जनता सही और गलत में फर्क नही समझ पा रही है। हर चमकती हुई चीज सोना नही होती।

उन्‍होंने कहा क‍ि लोगों को समझना होगा कि हमारे पूर्वजों द्वारा जो फैसले लिए गए, वह सोच-समझकर लिए गए हैं। हम अपनी संस्कृति भूलते जा रहे हैं। हमारे देश की धरोहर क्या थी और वर्तमान में हम क्या बना रहे हैं। भाजपा ने देश की राजनीति को भ्रमित कर रखा है। झूठ नफरत और सांप्रदायिकता भाजपा का हथियार बन चुकी है चुनाव में विकास कोई मुद्दा नही रहा। लोगों को मजहब में बांटकर राजनीति की जा रही है लेकिन कांग्रेस को कमजोर समझना राजनीतिक पार्टियों की भूल होगी। आजादी से लेकर आजतक जो भी विकास देश में हुआ है वह सिर्फ कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस ने कभी धर्म और जाति के नाम पर वोट नही मांगती। इस मौके पर शहर अध्यक्ष मामून शाह खां, महफूजउर्रहमान खां, नोमान खां, आमिर कुरैशी, खुशनूद खां, जगमोहन मोना, महफूज़ मंसूरी, मौअज्जम खां, फैसल हसन, इमरोज मंसूरी, वासिक अली, आजम अंसारी, मणि कपूर आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी