पूर्व मंत्री इकबाल महमूद बोले-आजम खां के परिवार का उत्पीड़न कर रहा प्रशासन

पूर्व मंत्री ने आजम खां के आवास पर पहुंचकर उनकी पत्नी शहर विधायक डा.तजीन फात्मा से मुलाकात की। कहा कि आजम खां उनके बहुत पुराने साथी हैं। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में भी उनके सीनियर रहे हैं। हम उनके हर दुख दर्द में साथ हैं।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 12:10 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 12:10 PM (IST)
पूर्व मंत्री इकबाल महमूद बोले-आजम खां के परिवार का उत्पीड़न कर रहा प्रशासन
कहा क‍ि प्रशासन सांसद आजम खां के परिवार का उत्पीड़न कर रहा है।

मुरादाबाद, जेएनएन। पूर्व मंत्री एवं सम्‍भल के विधायक नवाब इकबाल महमूद ने कहा कि रामपुर में प्रशासन सांसद आजम खां के परिवार का उत्पीड़न कर रहा है। अफसरों को याद रखना चाहिए, सरकारें आती-जाती रहती हैं। यहां नई परंपरा डाली जा रही है, जो अच्छी बात नहीं है।

पूर्व मंत्री ने आजम खां के आवास पर पहुंचकर उनकी पत्नी शहर विधायक डा.तजीन फात्मा से मुलाकात की। कहा कि आजम खां उनके बहुत पुराने साथी हैं। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में भी उनके सीनियर रहे हैं। हम उनके हर दुख दर्द में साथ हैं। भाजपा सरकार ने आजम खां के परिवार का उत्पीड़न किया है। फर्जी मुकदमे दर्ज कराए हैं। अब उनकी मुहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को निशाना बनाया जा रहा है। लेकिन, शासन और प्रशासन यह बात समझ ले क‍ि अगर यूनिवर्सिटी पर आंच आई तो जनता सड़कों पर आ जाएगी। किसी भी हाल में यूनिवर्सिटी को बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। यूनिवर्सिटी किसी खास तबके के लिए नहीं बल्कि सभी के लिए है और इसका लाभ सभी वर्गों के बच्चे उठा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आजम खां को अदालत से न्याय मिलेगा और जल्द ही जेल से रिहा होंगे। इस मौके पर सुहेल इकबाल, हबीब तुर्की, वाहिद आदि मौजूद रहे। 

chat bot
आपका साथी