गरीब और पिछड़ों के हितैषी थे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर

कर्पूरी ठाकुर का जीवन सादगी से परिपूर्ण था। उन्होंने जीवन भर गरीबों शोषितों और पिछड़ों की लड़ाई लड़ी और उनके हितों के लिए संघर्ष किया। कर्पूरी ठाकुर लंबे समय तक विधायक रहे और दो बार बिहार के मुख्यमंत्री तथा एक बार उपमुख्यमंत्री रहे।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 11:44 AM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 04:37 PM (IST)
गरीब और पिछड़ों के हितैषी थे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर
गोष्ठी में सभी ने उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

मुरादाबाद, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर रविवार को बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर के जन्मदिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करने हुए जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का जीवन सादगी से परिपूर्ण था। उन्होंने जीवन भर गरीबों, शोषितों और पिछड़ों की लड़ाई लड़ी और उनके हितों के लिए संघर्ष किया। कर्पूरी ठाकुर लंबे समय तक विधायक रहे और दो बार बिहार के मुख्यमंत्री तथा एक बार उपमुख्यमंत्री रहे। गोष्ठी में सभी ने उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। गोष्ठी में पूर्व विधायक हाजी यूसुफ अंसारी, गजेंद्र सिंह यादव, फुरकान अली, अमित प्रजापति, अथहर हुसैन अंसारी, मुकेश यादव, वीके सिंह सैनी, सुरेंद्र सिंह, महेंद्र पाल सिंह, विजय वीर सिंह यादव, सलाउद्दीन मंसूरी, राकेश कुमार, अफरोज वारसी, राजेश्वरी यादव, वीना विश्ननोई, सुनीता सिंह, नेम सिंह बहेलिय, जिगरी मलिक, जगन्नाथ सिंह, आशीष त्यागी, प्रशांत सैनी, जावेद अख्तर, नासिर अली, कुलदीप सिंह यादव, नौरतन सिंह दीपक विश्ननोई, विकास दिवाकर, सुरेंद्र शर्मा, जहीर आलम, कमरुज्जमा सैफी, शमाशद, राजकुमार शर्मा व महेंद्र सिंह समेत अन्य सपाई मौजूद रहे। 

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया 

मुरादाबाद। अखिल भारतीय आबंडेकर युवक संघ के तत्वाधान में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के 98वां जन्म दिवस सिविल लाइंस मुरादाबाद स्थित आंबेडकर पार्क में भव्य रूप से मनाया गया।आंबेडकर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर प्रसाद मौर्य ने बताया कि कर्पूरी ठाकुर ने मुख्यमंत्री रहते जन कल्याण के अनेक कार्य किए। गोष्ठी में मुख्य रूप से केपी सिंह, मुकेश कुमार गौतम, हरपाल सिंह बौद्ध, मेघराज सिंह, जयप्रकाश सिंह, जवाहर सिंह, राम सिंह गौतम, एमपी सिंह, डा. मनोज कुमार, चन्द्र लाल गौतम, ओपी सागर आदि उपस्थित रहे। 

chat bot
आपका साथी