हाथी की सवारी छोड़ साइकिल पर सवार हुए अमरोहा के पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष

सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने अमरोहा में अपने कैंप कार्यालय पर बसपा छोड़कर सपा में शामिल हुए लोगों को सपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान उन्‍होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 01:15 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 01:15 PM (IST)
हाथी की सवारी छोड़ साइकिल पर सवार हुए अमरोहा के पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष
हाथी की सवारी छोड़ साइकिल पर सवार हुए अमरोहा के पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष।

अमरोहा। जिले के हसनपुर मेें बसपा के पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सत्यपाल सिंह प्रधान एवं पूर्व सेक्टर प्रभारी ओमपाल सिंह जाटव रविवार को अपने समर्थकों के साथ हाथी की सवारी छोड़कर साइकिल पर सवार हो गए हैं।

सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने अपने कैंप कार्यालय पर बसपा छोड़कर सपा में शामिल हुए लोगों को सपा की सदस्यता ग्रहण कराते हुए कहा कि बसपा छोड़कर आए सभी साथियों का स्वागत और अभिनंदन करता हूं तथा विश्वास दिलाता हूं कि सपा में उनके सम्मान का हमेशा ध्यान रखा जाएगा। श्री अख्तर ने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से दलितों के खिलाफ उत्पीड़न की बाढ़ आ गई है। क्षेत्र के गुलामपुर में दलितों की बरात के साथ मारपीट की गई और उन्हीं पर झूठा मुकदमा लिखकर उन्हें जेल भेजा गया। रुखालू में दलित छात्रा के साथ दुष्कर्म, डोमखेड़ा में दलित युवक की हत्या जैसे अनेकों मामले हुए हैं। सपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में ऋषिपाल सिंह जाटव, नवल किशोर जाटव, राजवीर सिंह जाटव, विवेक कुमार जाटव, सतीश कुमार जाटव, सुभाष कुमार, संजय, भूरा पंडित, संजीव जाटव, बबलू, गुड्डू, रिंकू, रामचंद्र, अजय पाल जाटव, बृजेश, पुष्पेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी