मकर संक्रांत‍ि पर मुरादाबाद में छाया रहेगा कोहरा, दोपहर में न‍िकल सकती है धूप

Moradabad weather on Makar Sankranti बाजार में तिल और गजक की खरीदारी की गई । शहर में रामगंगा के घाटों पर नहीं होता है कोई विशेष आयोजन। मौसम व‍िभाग के अनुसार मकर संक्रांत‍ि पर कोहरा छाया रह सकता है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 05:11 PM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 05:11 PM (IST)
मकर संक्रांत‍ि पर मुरादाबाद में छाया रहेगा कोहरा, दोपहर में न‍िकल सकती है धूप
मकर संक्रांत‍ि पर मुरादाबाद में छाया रहेगा कोहरा।

मुरादाबाद, जेएनएन। Moradabad weather on Makar Sankranti। मकर संंक्रांति गुरुवार को मनाई जाएगी। इसको लेकर बाजार में तिल और गजक की बिक्री तेज हो गई है। मकर संंक्रांति पर मकर रेखा से उत्तरायण की ओर सूर्य की दिशा बदलेगी। इस दिन से ठंड में कमी और दिन बड़ा होने लगता है। लेकिन मौसम विभाग की माने तो अबकी बार मकर संंक्रांति के दिन कोहरा छाए रहने की संभावना है। जनवरी में अभी ठंड बनी रहेगी। लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

मकर संंक्रांति पर स्नान-दान करके पुण्य कमाने की आस्था है। इस दिन दरवाजे पर आए गरीब को तिल, गुड़ व वस्त्र दान करने से सुख समृद्धि मिलती है। शहर में खिचड़ी का वितरण करने के लिए कई संगठनों ने तैयारी की है। बारादरी स्थित हठीले वाले मंदिर के पास भी खिचड़ी वितरण होगा। नगर निगम के ठेकेदारों की ओर से भी हर साल मकर संंक्रांति पर खिचड़ी का वितरण होता है लेकिन, कोविड-19 के चलते अभी कोई तैयारी नहीं दिख रही है। रामगंगा के घाटों पर मकर संंक्रांति पर कोई विशेष आयोजन नहीं होता है। घरों, मंदिर और कुछ प्रमुख स्थानों पर मकर संंक्रांति पर खिचड़ी बनाकर उसका वितरण किया जाता है। बुधवार को बाजार में लोग तिल, गुड़, खरीदते हुए नजर आए हालांकि लोहड़ी का पर्व भी बुधवार को मनाया जा रहा है। इससे दोनों पर्वो को लेकर संयुक्त रूप से खरीदारी की गई। गंज बाजार, ताड़ीखाना, बुध बाजार, नवीन नगर लाइन पर समेत कई क्षेत्रों में खरीदारी करते हुए महिलाएं व पुरुष नजर आए। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मकर रेखा से सूर्य उत्तरायण की ओर प्रवेश करते हैं जिससे सर्दी से कुछ राहत मिलने लगती हैं लेकिन इस बार कोहरा छाए रहने की उम्मीद है, दोपहर में धूप निकल सकती है। 

आज सूर्योदय और सूर्यास्‍त के समय 

सूर्योदय 6:56 सुबह 

सूर्यास्‍त 5:26 शाम 

chat bot
आपका साथी