उत्तराखंड के रामनगर बैराज से पानी छोड़े जाने से रामपुर की कोसी नदी में आई बाढ़, कई गांवों में घुसा पानी

Rampur Flood Alert उत्तराखंड के रामनगर बैराज से पानी छोड़े जाने से कोसी नदी में बाढ़ आ गई ह। स्वार दढ़ियाल और मसवासी क्षेत्र में कई गांव में पानी घुस गया है। फसलें जलमग्न हो गई हैं। बिलासपुर में तो किसानों ने बाईपास पर जाम लगा दिया है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 02:35 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 02:35 PM (IST)
उत्तराखंड के रामनगर बैराज से पानी छोड़े जाने से रामपुर की कोसी नदी में आई बाढ़, कई गांवों में घुसा पानी
रामपुर के पटवाई के मदारपुर गांव में जान खतरे में डालकर भैंसा गाड़ी में बैठकर बीच नदी से गुजरते ग्रामीण।

मुरादाबाद, जेएनएन। Rampur Flood Alert : उत्तराखंड के रामनगर बैराज से पानी छोड़े जाने से कोसी नदी में बाढ़ आ गई ह। स्वार, दढ़ियाल और मसवासी क्षेत्र में कई गांव में पानी घुस गया है। फसलें जलमग्न हो गई हैं। बिलासपुर में तो किसानों ने बाईपास पर जाम लगा दिया है। लगातार दो दिन हुई बारिश से कोसी नदी का जलस्तर पहले ही बढ़ गया था। सोमवार शाम रामनगर बैराज से भी 42500 क्यूसेक पानी छोड़ दिया गया जो आज मसवासी, दढ़ियाल और पटवाई क्षेत्र में पहुंच गया। नदी किनारे बसे कई गांवों में भी बाढ़ का पानी घुस गया। फसलें जलमग्न हो गई।

दढ़ियाल में अकबराबाद काशीपुर मार्ग पर पानी आ गया। इससे आवागमन बंद हो गया। बिलासपुर में कई गांवों में फसलें जलमग्न हो गईं। इसके विरोध में किसानों ने बाईपास पर जाम लगा दिया। किसानों का आरोप है कि बाईपास बनाते समय जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई। इसी कारण यह समस्या उत्पन्न हुई। प्रशासन ने कल शाम ही ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया था। इस कारण ग्रामीणों की पहले से ही जो करने थे। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड ने मंगलवार को भी जिले के तमाम अफसरों की बैठक बुलाई और बाढ़ राहत कार्य में जुट जाने के निर्देश दिए।

chat bot
आपका साथी