मुरादाबाद में दहेज हत्या के मामले में पति समेत पांच पर मुकदमा
Dowry murder मौत के बाद गीता के स्वजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। अब इस मामले में पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
मुरादाबाद। जिले के पाकबड़ा में तीन दिन पहले थाना क्षेत्र के मोढ़ा तैइया गांव में नवविवाहिता बच्चा पैदा होने के दौरान मौत हो गई। स्वजनों की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अमरोहा जिले के गांव निवासी गीता की शादी दो साल पहले पाकबड़ा थाना क्षेत्र के मोढ़ा तैइया गांव निवासी विपिन के साथ हुई थी। विपिन मजदूरी का काम करता है। गीता गर्भवती थी। तीन दिन पहले गीता की घर पर बेटी पैदा हुई थी। इसके बाद गीता की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। स्वजन गीता को अस्पताल लेकर जा रहे थे। रास्ते में गीता ने दम तोड़ दिया। इसे लेकर हंगामा भी हुआ था। गीता के स्वजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया था। थाना आदमपुर रतेलिया पट्टी निवासी महिपाल की तहरीर पर पति विपिन, मदनपाल, कौशल, मानवती ओर रेखा के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज हो गया।