पहली पत्नी को घर से निकाल दिल्ली में कर ली दूसरी शादी, न्‍याय के ल‍िए भटक रही महिला

अमरोहा के जोया में पहली पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद पति ने दिल्ली में दूसरी शादी कर ली। पीड़िता तीनों बच्चों को लेकर मायके में रह रही है। उसने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 06:14 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 06:14 AM (IST)
पहली पत्नी को घर से निकाल दिल्ली में कर ली दूसरी शादी, न्‍याय के ल‍िए भटक रही महिला
मायके में रह रही आरोपित पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने दी तहरीर।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। अमरोहा के जोया में पहली पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद पति ने दिल्ली में दूसरी शादी कर ली। पीड़िता तीनों बच्चों को लेकर मायके में रह रही है। उसने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है।

यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर रहने वाले किसान ने 12 साल पहले अपनी बेटी की शादी जनपद सम्भल के थाना असमौली के गांव निवासी युवक से की थी। शादी में काफी दान-दहेज दिया था। आरोप है कि पति मायके से पैसे मंगाता था। दो बार में एक लाख 20 हजार रुपये लाकर भी दे दिए। इस दौरान उनके तीन बच्चों ने जन्म लिया। पति दिल्ली में निजी क्लीनिक चलाता है। विवाहिता का आरोप है कि सालभर पहले पति ने मारपीट कर विवाहिता व बच्चों को घर से निकाल दिया। उसने दिल्ली में दूसरी शादी भी कर ली। पीड़िता मायके में रह रही है। उसने डिडौली कोतवाली पहुंच कर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी