Firing in Election Enmity : अमरोहा में चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में फायरिंग, तीन लोग ह‍िरासत में

Firing in Election Enmity पुलिस ने मौके से दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में लिया है। जिनमें रियाजुल पक्ष के आजम उर्फ जानी लीवर तथा दूसरे पक्ष से नाजिम शामिल हैं। जबकि घायल दो लोगों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 11:21 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 11:21 AM (IST)
Firing in Election Enmity : अमरोहा में चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में फायरिंग, तीन लोग ह‍िरासत में
20 से 25 फायर से गांव में फैली दहशत।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Firing in Election Enmity : चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट के बाद फायरिंग हो गई। इस घटना में दोनों तरफ से 20 से 25 फायर किए गए। एक के बाद एक 25 फायर होने पर गांव में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। जबकि मारपीट में घायल हुए पिता पुत्री का उपचार सरकारी अस्पताल में कराया गया है।

यह घटना अमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मूंढा इम्मा की है। यहां पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य रियाजुल हसन का परिवार रहता है। गांव के ही हाजी छोटे का बेटा नाजिम उनसे चुनावी रंजिश रखता है। बताते हैं कि पूर्व में भी दोनों पक्षों में विवाद हो चुका है। परंतु सोमवार रात फिर से दोनों पक्षों में विवाद हो गया। पहले मारपीट हुई। मारपीट में छोटे और उनकी बेटी रुखसाना घायल हो गए। इस मारपीट के बाद दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। लगभग दस बजे हुई मारपीट के जब फायरिंग शुरू हुई तो दोनों पक्षों ने लगभग 25 से 30 हवाई फायर किए। एक के बाद एक लगातार इतने फायर होने पर गांव में दहशत फैल गई। लोग घरों में सहम गए। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक मोहित चौधरी भारी संख्या में पुलिस बल लेकर गांव पहुंच गए। डायल 112 की टीम भी मौके पर आ गई तथा मामला शांत कराया। पुलिस ने मौके से दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में लिया है। जिनमें रियाजुल पक्ष के आजम उर्फ जानी लीवर तथा दूसरे पक्ष से नाजिम शामिल हैं। जबकि घायल छोटे व रुखसाना को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों ने तहरीर दे दी है। सुरक्षा के लिहाज से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। दोनों पक्षों के लोग घरों से फरार हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गांव में शांति है तथा तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 

chat bot
आपका साथी