रामपुर की प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी आग, ऊंची उठ रहीं आग की लपटों के बीच कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला गया

Fire in Rampur Ganpati plywood factory रामपुर जनपद के ज्वालानगर क्षेत्र में स्थित गणपति प्लाईवुड फैक्ट्री में बुधवार की दोपहर करीब दो बजे आग लग गई। आग लगने से अफरातफरी मच गई। फैक्ट्री में काम करने वाले किसी कर्मचारी को नुकसान नहीं पहुंचा है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 03:46 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 03:50 PM (IST)
रामपुर की प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी आग, ऊंची उठ रहीं आग की लपटों के बीच कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला गया
रामपुर की गणपति प्लाईवुड फैक्ट्री में आग लगने के बाद उठतीं लपटें।

मुरादाबाद, जेएनएन। Fire in Rampur Ganpati plywood factory : रामपुर जनपद के ज्वालानगर क्षेत्र में स्थित गणपति प्लाईवुड फैक्ट्री में बुधवार की दोपहर करीब दो बजे आग लग गई। आग लगने से अफरातफरी मच गई। फैक्ट्री में काम करने वाले किसी कर्मचारी को नुकसान नहीं पहुंचा है। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मी आग बुझाने में लगे हैं।आग कैसे लगी अभी इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। दमकल विभाग के अधिकारी के अनुसार अभी नुकसान का आकलन भी नहीं हो सका है। हादसे में किसी के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ज्वालानगर में किटप्लाई फैक्ट्री है, जिसे ठेके पर बरेली निवासी गणपति प्लाईवुड के मालिक अश्वनी अग्रवाल चलाते हैं। फैक्ट्री में दोपहर काम चल रहा था। यहां लकड़ी सुखाने के लिए बने चेंबर में अचानक आग लग गई। पहले तो फैक्ट्री कर्मचारियों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग और तेज हो गई। ऊंची लपटें उठने लगीं। इस पर सिविल लाइंस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। आग बुझाने का काम शुरू कर दिया है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना के समय गणपति प्लाईवुड के डायरेक्टर अश्वनी अग्रवाल फैक्ट्री में नहीं थे। उनसे फोन पर बात की तो उन्होंने बताया कि आग लगने की जानकारी मिली है। जिस चेंबर में आग लगी है, वहां लकड़ियों को सुखाया जाता है। चेंबर का तापमान ज्यादा होने से आग लगने का अनुमान है। आग पूरी तरह बुझने पर ही नुकसान का आंकलन किया जा सकेगा।

chat bot
आपका साथी