Fire in Factory : अमरोहा में आधी रात कपड़ा रंगाई फैक्ट्री में लगी आग, 50 लाख रुपये का नुकसान

Fire in Factory अमरोहा में कपड़ा रंगाई फैक्ट्री व गोदाम में आग लग गई। इससे वहां रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आधी रात के बाद जाकर आग पर काबू पाया। इस घटना से हड़कंप मचा रहा।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 08:42 AM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 08:42 AM (IST)
Fire in Factory : अमरोहा में आधी रात कपड़ा रंगाई फैक्ट्री में लगी आग, 50 लाख रुपये का नुकसान
आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Fire in Factory : अमरोहा में कपड़ा रंगाई फैक्ट्री व गोदाम में आग लग गई। इससे वहां रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आधी रात के बाद जाकर आग पर काबू पाया। इस घटना से हड़कंप मचा रहा। घटना में लगभग 50 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।

यह घटना नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर के पास की है। कस्बा के मुहल्ला नई बस्ती निवासी बाबू अंसारी की यहां पर कपड़ा रंगाई की फैक्ट्री है। फैक्ट्री के इसी अहाते में जैकेट सिलाई का काम भी होता है। साथ ही दोनों काम का यहां गोदाम भी है। जिनमें कच्चा माल व तैयार माल रखा जाता है। शुक्रवार शाम बाबू अंसारी व श्रमिक फैक्ट्री बंद कर घर चले गए थे। रात में लगभग 11 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में फैक्ट्री में आग लग गई। गांव के लोगों ने फैक्ट्री से आग की लपटें उठती देखीं तो मौके पर पहुंच गए। उस समय तक आग फैक्ट्री व गोदाम को अपनी चपेट में ले चुकी थी। आग इतनी तेज हो गई थी कि गांव के लोगों की हिम्मत फैक्ट्री के अहाते में जाने की नहीं हुई। ग्रामीणों की सूचना पर बाबू अंसारी भी आ गए थे। सूचना पाकर दकमल कर्मी व थाना पुलिस भी आ गई। स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आधी रात के बाद जाकर मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना से अफरातफरी मची रही। घटना में फैक्ट्री में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। माना जा रहा है कि शार्ट सर्किट से घटना हुई है। फैक्ट्री स्वामी ने बताया कि घटना में लगभग 50 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। आग कैसे लगी इस बारे में कुछ जानकारी नहीं है। 

chat bot
आपका साथी