मुरादाबाद के मुगलपुरा में पशु बांधने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पांच लोग घायल

थाना मुगलपुरा के मुहल्ला बरवालान निवासी नोसे का परिवार जामा मस्जिद के आगे पार्क के पास रहता है। नोशे के पड़ोस में ही शकील का परिवार भी रहता है। नोशे पक्ष के अनुसार शकील के परिवार के लोग उनके घर के सामने पशु बांधते हैं।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 05:14 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 05:14 PM (IST)
मुरादाबाद के मुगलपुरा में पशु बांधने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पांच लोग घायल
नोसे पक्ष ने दूसरे पक्ष को पशु बांधने से मना किया शकील का पक्ष भिड़ गए।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। थाना मुगलपुरा के मुहल्ला बरवालान निवासी नोसे का परिवार जामा मस्जिद के आगे पार्क के पास रहता है। नोशे के पड़ोस में ही शकील का परिवार भी रहता है। नोशे पक्ष के अनुसार शकील के परिवार के लोग उनके घर के सामने पशु बांधते हैं, जिससे गंदगी फैलती रहती है। नोसे पक्ष ने दूसरे पक्ष को पशु बांधने से मना किया शकील का पक्ष भिड़ गए।

आरोप है शकील, उसका बेटा, भाई आदि लाठी-डंडा लेकर नोसे के घर हमला बोल द‍िया। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। जिसमें नोसे उनके बड़े भाई लल्ला, बेटा रेहान, भतीजा नाजिम और रिजवान घायल हो गए। सभी के सिर और हाथ पैर में चोट आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में एसएचओ मुगलपुरा सतीश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए शिकायत की है। नोशे पक्ष की तहरीर पर आरोपित शकील और उसके परिवार वालों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, धमकी देने आदि के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। दूसरी शकील पक्ष की ओर से एनसीआर दर्ज कराई गई है।

chat bot
आपका साथी