Farmers Tractor Rally : मुरादाबाद मंडल में अलर्ट, अमरोहा में प्रशासन ने रोकी सपा की ट्रैक्टर यात्रा, नोकझोंक

Alert in Moradabad division regarding Tractor Rally तीन कृषि कानूनों को लेकर किसानों के समर्थन में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अपील पर पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर के नेतृत्व में ट्रैक्टर यात्रा न‍िकालने के ल‍िए सपा कार्यकर्ता एकत्र हुए थे।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 05:20 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 05:20 PM (IST)
Farmers Tractor Rally : मुरादाबाद मंडल में अलर्ट, अमरोहा में प्रशासन ने रोकी सपा की ट्रैक्टर यात्रा, नोकझोंक
जगह-जगह पुलिस का पहरा बढ़ा द‍िया गया।

मुरादाबाद, जेएनएन। कृषि कानूनों के व‍िरोध में द‍िल्‍ली में चल रहे क‍िसान आंदोलन के बीच गणतंत्र द‍िवस पर ट्रैक्टर परेड न‍िकाली गई। इसमें शाम‍िल होने के ल‍िए मंडल के व‍िभ‍िन्‍न ज‍िलों के क‍िसान भी रवाना हो रहे थे। इसे लेकर मंडल में अलर्ट जारी कर द‍िया। जगह-जगह पुलिस का पहरा बढ़ा द‍िया गया।

तीन कृषि कानूनों को लेकर किसानों के समर्थन में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आहवान पर अमरोहा ज‍िले के हसनपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर के नेतृत्व में ट्रैक्टर यात्रा निकालने के लिए एकत्र हुए सपाइयों को पुलिस प्रशासन ने श्रीमती सुखदेवी इंटर कालेज के मैदान में रोक दिया। इस दौरान एसडीएम विजय शंकर मिश्र, सीओ सतीश चंद पांडेय एवं प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पुलिस एवं पीएसी के साथ पहुंच कर सपाइयों के ट्रैक्टर रैली को आगे नहीं बढ़ने दिया। इस दौरान पूर्व मंत्री कमाल अख्तर की अफसरों से तीखी नोकझोंक हुई। पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने कहा कि सत्ता के दबाव में पुलिस प्रशासन विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रहा है। उनकी ट्रैक्टर रैली हसनपुर से जिला मुख्यालय अमरोहा तक जानी थी। ट्रैक्टर रैली रोकने के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। एसडीएम विजय शंकर मिश्र ने बताया कि शांति व्यवस्था के मद्देनजर रैली निकालने की इजाजत किसी को नहीं है। वहीं दूसरी ओर मुरादाबाद, रामपुर और सम्‍भल में भी प्रशासन ने सतर्कता बरती। जगह-जगह पर क‍िसानों को रोका गया।  

chat bot
आपका साथी