चेक बाउंस के मामले में फरार चल रहा किसान नेता गिरफ्तार, 2018 में दर्ज हुआ था मुकदमा

Farmer leader arrested चेक बाउंस के मामले में दो साल से फरार चल रहे भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता युवा के जिलाध्यक्ष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 10:04 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 10:04 AM (IST)
चेक बाउंस के मामले में फरार चल रहा किसान नेता गिरफ्तार, 2018 में दर्ज हुआ था मुकदमा
चेक बाउंस के मामले में दो साल से फरार चल रहा था।

मुरादाबाद। चेक बाउंस के मामले में दो साल से फरार चल रहे भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता युवा के जिलाध्यक्ष मुशाहिद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।

आरोपित किसान नेता रामपुर ज‍िले के अजीमनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बगरौआ का मुशाहिद पुत्र जाहिद है। उसके खिलाफ वर्ष 2018 में मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोप है कि उसने किसी से पैसे लिए थे। मांगने पर चेक के जरिए रकम वापस लौटाई, लेकिन चेक बाउंस हो गया। इस पर उसके खिलाफ एनआइ एक्ट की धारा में वाद दर्ज किया गया था। इस मामले में वह कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहा था। उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुए थे। अजीमनगर थाना पुलिस ने उसे घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।  

chat bot
आपका साथी