Environment Conservation : पौधे लगाएं ही नहीं, उनके संरक्षण की उठाएं जिम्मेदारी, मुरादाबाद में उपवन संस्‍था कर रही ये काम

पर्यावरण को शुद्ध और स्वस्थ बनाए रखने में पेड़ पौधों का विशेष महत्व है। पेड़ों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। पिछले दिनों काेरोना की दूसरी लहर के प्रकोप में लोगों को आक्सीजन का महत्व समझ में आ गया।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 09:37 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 09:37 AM (IST)
Environment Conservation : पौधे लगाएं ही नहीं, उनके संरक्षण की उठाएं जिम्मेदारी, मुरादाबाद में उपवन संस्‍था कर रही ये काम
संस्था से जुड़े सदस्य खुद के लिए पौधे चयनित कर उनके संरक्षण का कार्य करते हैं।

मुरादाबाद, जेएनएन। पर्यावरण को शुद्ध और स्वस्थ बनाए रखने में पेड़ पौधों का विशेष महत्व है। पेड़ों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। पिछले दिनों काेरोना की दूसरी लहर के प्रकोप में लोगों को आक्सीजन का महत्व समझ में आ गया। पेड़ों के महत्व को समझाने की मुहिम में सुधाकर रंजन त्यागी निष्ठा के साथ जुड़े हुए हैं। रेलवे से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने अपने साथियों को मिलाकर उपवन नाम से संस्था बनाई। उपवन नाम से स्पष्ट है कि वह पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रहे हैं। वे केवल पौधे बांटने या लगाने का कार्य नहीं करते, बल्कि उनकी पूरी जिम्मेदारी उठाते हैं। संस्था से जुड़े सदस्य खुद के लिए पौधे चयनित कर उनके संरक्षण का कार्य करते हैं।

सुधाकर रंजन त्यागी बताते हैं कि पेड़ नहीं हाेंगे तो आक्सीजन नहीं मिलेगी और आक्सीजन नहीं तो जीवन नहीं। इसलिए पौधे लगाना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, हम सभी के जीवन को धार्मिक, सामाजिक या कर्तव्य मानकर कम से एक एक पौधा लगाना होना चाहिए। अगर हम पौधा नहीं लगाते हैं तो किसी पौधे के संरक्षण की जिम्मेदारी उठा सकते हैं। कहीं पौधे लगा रहे हैं तो अच्छे और बुरे पौधों के बारे में भी जान लें। पर्यावरण को स्वच्छ बनाने वाले पौधे ही लगाएं।

कोरोना महामारी की दूसरी लहर में सबसे अधिक आक्सीजन की कमी के मरीज रहे। हम सभी को अपने घर और बाहर आक्सीजन और खुशबू वाले पौधों को जगह देनी चाहिए।

डॉ. ऋचा गंगल, आशियाना

पेड़-पौधों की अहमियत हर एक व्यक्ति जानता है। घर और बाहर पौधे रोपित करें। वातावरण के लिए जंगलों को बचाना जरूरी है। इसलिए पौधे रोपित करें।

भावना सिंह, बुद्धि विहार

पौधे रोपित करने के साथ ही उनकी देखभाल भी करें। अच्छे आक्सीजन वाले पौधे रोपित करें। खुशबू वाले पौधे भी हों। इंसान के लिए पेड़ संजीवनी हैं।

शालिनी गुप्ता, इम्पीरियल ग्रीन्स कांठ रोड

हरियाली देखने के बाद सकारात्मक ऊजा बनी रहती है। घर और बरामदे में अच्छे पौधे रोपित करें। पीपल का पेड़ भरपूर आक्सीजन वाला होता है। परिवार के अन्य सदस्यों को भी प्रेरित करें।

रेशमा परवीन, लालपुर गंगवारी 

​​​​​यह भी पढ़ें :-

Indian Railways : रेलवे ने यात्र‍ियों को दी बड़ी राहत, जल्‍द चलने लगेंगी ये 42 ट्रेनें, यहां देखें पूरी सूची

UP : शादी से 6 दिन पहले होने वाले दामाद ने पिता के अरमानों का किया कत्ल, सड़क पर मिली बेटी की लाश

Moradabad weather : मानसून पड़ा कमजोर, अब एक सप्ताह में आने की उम्मीद, हो सकती है हल्‍की बारिश

chat bot
आपका साथी