Encounter in Rampur : मुठभेड़ के बाद छह पशु तस्कर गिरफ्तार, दो पुलिस कर्मी गोली लगने से घायल

मंडल के रामपुर ज‍िले के शाहबाद थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद छह पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है । इनमें दो पुलिस कर्मी गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 11:14 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 11:14 AM (IST)
Encounter in Rampur : मुठभेड़ के बाद छह पशु तस्कर गिरफ्तार, दो पुलिस कर्मी गोली लगने से घायल
दो पुलिस कर्मी गोली लगने से घायल हो गए।

मुरादाबाद, जेएनएन। मंडल के रामपुर ज‍िले के शाहबाद थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद छह पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो पुलिस कर्मी गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच जारी है।

मुठभेड़ की वारदात मंगलवार की देर रात हुई। थाना शाहाबाद एवं एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान चौकी सैफनी की तरफ से एक कार आती दिखाई दी। पुलिस ने कार को रोकने का प्रयास किया। इसकेे बावजूद कार नहीं रुकी। पुलिस कार का पीछा करते हुए पुराना रामपुर रोड बिजली घर के पास पहुंची और कार को घेर लिया। तब कार मेें मौजूद बदमाश पुलिस टीम पर तमंचों से फायर करने लगे। पुलिस ने जवाबी  फायरिंग कर बदमाशों को मौके से पकड़ ल‍िया। पुलिस की गोली पैर में लगने से नन्हे निवासी मुहल्ला कस्सावान एवं अबरार निवासी ग्राम रेबडी कला थाना मिलक घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोतवाल शिव चरन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार हुए अन्य बदमाशों के नाम लईक निवासी गोलिया थाना जहानाबाद पीलीभीत, छोटे निवासी नाथपुर थाना बिसोली बदायूं, वारिस निवासी बगरूआ थाना कुन्दरकी मुरादाबाद एवं अमरपाल निवासी कूप थाना मिलक हैं। पुलिस मुठभेड में आरक्षी कुलभूषण के हाथ में भी चोट लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है । आरोपितों के कब्जे से कार, बाइक, अवैध असलहा, पशु काटने के उपकरण, नंबर प्लेट आदि म‍िले हैं। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। घटना की जानकारी के बाद एसपी शगुन गौतम मौके पर पहुंचे। बाद में जिला अस्पताल में घायल बदमाशों से पूछताछ की।

जानकारी जुटा रही पुलिस : पशु तस्‍कर क‍िस तरह से पशुओं की तस्‍करी करते थे, उनके साथ और कौन से लोग शाम‍िल रहे हैं, कब से वे इस धंधे में हैं, वे और कौन से ज‍िले में तस्‍करी कर चुके हैं, पुलिस इन सभी की जानकारी जुटा रही है।

chat bot
आपका साथी