मुरादाबाद में आज दो घंटे का कार्य बहिष्कार करेंगे कर्मचारी संगठन, बुलंद करेंगे आवाज

राज्य कर्मचारी नगर निगम कर्मचारी सफाई कर्मचारी व शिक्षणोत्तर कर्मचारी सोमवार को दो घंटे का कार्य बहिष्कार करेंगे। संगठनों की ओर से इसका एलान पहले की क‍िया जा चुका है। यह कार्य बहिष्कार सभी विभागों में 18 से 21 जनवरी तक रहेगा।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 07:46 AM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 07:46 AM (IST)
मुरादाबाद में आज दो घंटे का कार्य बहिष्कार करेंगे कर्मचारी संगठन, बुलंद करेंगे आवाज
यह कार्य बहिष्कार सभी विभागों में 18 से 21 जनवरी तक रहेगा।

मुरादाबाद। एमडीए से निकाले गऐ 110 कर्मचारियों को बहाल कराने के लिए सोमवार को कर्मचारी संगठन दो घंटे का कार्य बहिष्कार करेंगे। कर्मचारी संगठनों ने इसे लेकर पहले की एलान कर दिया था।

राज्य कर्मचारी परिषद के कोषाध्यक्ष हेमंत चौधरी ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के चलते समस्त राज्य कर्मचारी, नगर निगम कर्मचारी, सफाई कर्मचारी व शिक्षणोत्तर कर्मचारी सोमवार को दो घंटे का कार्य बहिष्कार करेंगे। जिसमें नगर निगम, पीडब्ल्यूडी व सिचाई विभाग में गेट मीटिंग की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि यह कार्य बहिष्कार सभी विभागों में 18 से 21 जनवरी तक रहेगा। उसके बाद भी एमडीए द्वारा 110 कर्मचारियों को बहाल नहीं किया गया तो 22 जनवरी से समस्त विभागों के कर्मचारी पूर्ण हड़ताल करेंगे

chat bot
आपका साथी