कर्मचारी संगठनों का एलान, शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल

एमडीए से निष्कासित कर्मचारियों के समर्थन में जनपद के सभी संगठन आए हैं। 18 जनवरी से जनपद के सभी सरकारी विभागों में दो घंटे का कार्य बहिष्कार चल रहा है। बुधवार को सभी कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी एमडीए कार्यालय पर चल रहे धरने में पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 02:13 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 02:13 AM (IST)
कर्मचारी संगठनों का एलान, शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल
कर्मचारी संगठनों का एलान, शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल

जेएनएन, मुरादाबाद : एमडीए में नौकरी से निकाले गए 110 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का मामला गरमाता जा रहा है। उनके समर्थन में कर्मचारी संगठन भी उतर आए हैं। चेतावनी दी है कि गुरुवार तक सभी की बहाली नहीं हुई तो शुक्रवार से सरकारी विभागों में अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी। शहर की सफाई व्यवस्था ठप करने की भी धमकी दी है।

एमडीए से निष्कासित कर्मचारियों के समर्थन में जनपद के सभी संगठन आए हैं। 18 जनवरी से जनपद के सभी सरकारी विभागों में दो घंटे का कार्य बहिष्कार चल रहा है। बुधवार को सभी कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी एमडीए कार्यालय पर चल रहे धरने में पहुंचे। कहा कि नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों के परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। भीषण ठंड में कर्मचारी अपने छोटे बच्चों के साथ धरना दे रहे हैं। अफसरों की कान पर जू नहीं रेंग रही।

धरना स्थल पर एमडीए, ऑल इंडिया टीचर्स इंपलाइज वेलफेयर एसोसिशएन, नगर निगम कर्मचारी संघ, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद व मुरादाबाद कर्मचारी समन्वय समिति के पदाधिकारी पहुंचे। यहीं उन्होंने ऐलान किया कि कर्मचारी बहाल नहीं हुए तो शुक्रवार से पूरे जनपद के सभी सरकारी विभागों में अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी। उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी संघ के नेता ओमीलाल वाल्मीकि व भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के निदेशक लल्ला बाबू द्रविड़ ने चेतावनी दी है कि शहर की सफाई व्यवस्था भी ठप की जाएगी। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अतहर हुसैन अंसारी, ॉ वृंदावन दोहरे, संजय कुमार सत्संगी, हेमंत चौधरी, निश्चल भटनागर, राजू अंबेडकर, रोहिताश कुमार, इनाम अली, सुभाष वाल्मीकि, राजेश बाबू, सुबल चंद्र और सूर्याक्ष खन्ना आदि रहे। सपा जिलाध्यक्ष भी कर्मचारियों के समर्थन में आए

बुधवार को सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव भी धरनास्थल पर साथियों के साथ पहुंचे। कर्मचारियों की मांग का समर्थन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा सरकार थी तो इन सभी कर्मचारियों को नियमित करने की फाइल हमारे नेता अखिलेश यादव ने पास कर दी। इस बीच भाजपा सरकार प्रदेश में आई और पूरी प्रक्रिया रोक दी। उन्होंने कहा कि 20 साल पुराने कर्मचारियों को हटाना एमडीए व जिला प्रशासन की हटधर्मी है। सपा आंदोलनरत कर्मियों के साथ खड़ी है। जल्द ही मामले को विधानसभा में उठाएंगे। मंडलायुक्त से भी मिलेंगे। दैनिक वेतन भोगी कर्मियों के समर्थन में कल ठप रहेगी सफाई व्यवस्था

एमडीए से निकाले एक 110 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की लड़ाई और तेज हो गई है। उप्र सफाई कर्मचारी संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष ओमी लाल वाल्मीकि की अध्यक्षता में बुधवार को टाउन स्थित नगर निगम कार्यालय में बैठक ली। इसमें निर्णय लिया गया कि 22 जनवरी को शहर में कूड़ा नहीं उठेगा। गोदाम से सफाई के वाहन नहीं निकलने दिए जाएंगे। बैठक में सफाई नायकों में मुरारी लाल शेषन, सुनील लश्करी, नीरज, जितेंद्र, अरुण, मुन्ना लाल, किशन, अनवर मुनेश मौजूद रहे। वाहन चालक संघ के अध्यक्ष सिम्भू रिकू, राजू, काके, राकेश, प्रवेश, धर्मेंद्र मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी