मुरादाबाद के नेहरू युवा केंद्र में महिलाओं की नेतृत्व क्षमता विकास पर द‍िया गया जोर

Nehru Yuva Mahila Samiti Hathipur Chittu Moradabad नेहरू युवा महिला समिति हाथीपुर चित्तू की ओर छह दिवसीय महिला नेतृत्व क्षमता विकास शिविर का समापन मुहल्ला ख्वाजा नगर स्थित एसआर पब्लिक स्कूल में हुआ। शहर की 75 महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 03:07 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 03:07 PM (IST)
मुरादाबाद के नेहरू युवा केंद्र में महिलाओं की नेतृत्व क्षमता विकास पर द‍िया गया जोर
मुहल्ला ख्वाजा नगर स्थित एसआर पब्लिक स्कूल में हुआ।

मुरादाबाद। नेहरू युवा महिला समिति हाथीपुर चित्तू की ओर छह दिवसीय महिला नेतृत्व क्षमता विकास शिविर का समापन मुहल्ला ख्वाजा नगर स्थित एसआर पब्लिक स्कूल में हुआ।

शहर की 75 महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर हाफिज तमीम अहमद नसीमी ने बताया कि महिलाएं नेतृत्व करेंगी तो समाज से अराजकता समाप्त होगी। अधिवक्ता हुमा रानी ने कार्य क्षमता को बढ़ाने पर जोर दिया। नेहरू युवा महिला समिति अध्यक्ष ज़ेबा तबस्सुम ने आभार जताया। संचालन मुहम्मद जान तुर्की ने किया। इसमें हाजी नौशे मियां, रियासत हुसैन, मेराज आलम, समरा, रामपाल सिंह, अलफिशा, सीमा, मुहम्मद रुशान तुर्की, शांजल तुर्की आदि रहे।

chat bot
आपका साथी