दहेज के ल‍िए ब‍िजली कर्मी पत्‍नी को दे रहा यातनाएं, मारपीट कर घर से न‍िकाला, पुलिस ने नहीं दर्ज क‍िया मुकदमा

पीड़िता ने मामले में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। लेकिन अभी तक मुकदमा नहीं लिखा है। थाना भोजपुर के ग्राम सिडलऊ के रहने वाले करन सिंह की बेटी

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 09:16 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 09:16 AM (IST)
दहेज के ल‍िए ब‍िजली कर्मी पत्‍नी को दे रहा यातनाएं, मारपीट कर घर से न‍िकाला, पुलिस ने नहीं दर्ज क‍िया मुकदमा
अमानवीय तरीके से पत्नी को देता था यातनाएं।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। हाइड‍िल कालोनी चंद्र नगर में रहने वाले बिजली कर्मी ने पत्नी को मारपीट करके घर से निकाल लिया। आरोपित आमानवीय तरीके से पत्नी को यातनाएं देता था। पीड़िता ने मामले में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। लेकिन, अभी तक मुकदमा नहीं लिखा है।

थाना भोजपुर के ग्राम सिडलऊ के रहने वाले करन सिंह की बेटी रीनू कुमार की शादी 20 जून 2019 को विकास कुमार निवासी हाइड्रिल कालोनी, चंद्रनगर के साथ की थी। रीनू ने बताया कि उसके पति पावर कारपोरेशन में लिपिक के पद में तैनात हैं। शादी में उसके पिता ने पांच तोले सोना, आधा किलो चांदी समेत लाखों रुपये का सामान दिया था। कार भी उसके पिता ने उपहार में दी थी। लेकिन, विकास कुमार और उसके परिवार के लोग शादी के बाद से ही दस लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। विकास उसके साथ आए दिन मारपीट करते हैं। उनकी शराब पीने की आदत की वजह से घर में आए दिन विवाद रहता है। ससुर रमेश चंद्र, सास विद्या, देवर युवराज ननद और नन्दोई भी आए दिन उसे दहेज के लिए उलाहना देने के लिए आते हैं। उसके पास एक ग्यारह माह की बेटी भी है। आरोपितों ने उसे जलाकर मारने की भी कोशिश की है। 21 जुलाई को आरोपितों ने उसे दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट करके घर से निकाल दिया। आरोपित घर में उसे खाने तक नहीं देता था। पुलिस के पास जाती हूं तो डांटकर भगा दिया जाता है। एसओ महिला थाना निधि चौधरी ने बताया कि मामले में शिकायत मिली है। दोनों पक्षों से बात करके इस मामले में आगे की कार्रवाई होगी।

गोदाम में ज्वलनशील केमिकल तैयार करने की आशंका : रामपुर में आबादी के बीच केमिकल के गोदाम में आग लगने के मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। शहर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमे में एक व्यक्ति को नामजद किया गया है। पुलिस इनकी धरपकड़ में जुटी है। सभी लोग फरार हैं। माना जा रहा है कि गोदाम में ज्वलनशील केमिकल तैयार किया जाता था। हादसा शहर कोतवाली के मुहल्ला चौकी हजियानी में हुआ था। यहां मोहसिन पुत्र बच्छन का गोदाम है। गोदाम में केमिकल के ड्रम रखे रहते हैं। शनिवार शाम करीब पांच बजे अचानक गोदाम से आग की लपटें निकलने लगीं। केमिकल के कारण आग तेजी से फैलने लगी। ड्रम फटने से धमाके होने लगे। लोग घबरा गए। ऊंची लपटें देख घरों से बाहर निकल आए। आग के कारण गोदाम से सटे फिरोज, रमेश, खुर्शीद, भूरा, अल्लन, इरफान एवं रूबीना के मकान को काफी नुकसान पहुंचा। लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। गोदाम तंग गली में होने से गाड़ियां वहां तक नहीं पहुंच सकीं। इस पर कर्मचारी पाइप को गली में बिछाकर गोदाम तक पहुंचे और बुझाने का काम शुरू किया। आग बुझाने में दो घंटे लगे। माना जा रहा है कि गोदाम में केमिकल से अवैध रूप से पेट्रोल, केरोसिन आयल और डीजल तैयार किया जाता है। पुलिस ने इस मामले में अपनी ओर से कार्रवाई की है। मुकदमा शहर कोतवाली प्रभारी तेजवीर सिंह की ओर से दर्ज किया गया है। इसमें गोदाम स्वामी को नामजद किया है, जबकि चार के नाम-पतों की जानकारी नहीं है। मुकदमे में आरोप है कि गोदाम स्वामी यहां अपने साथियों के साथ अवैध रूप से केमिकल का प्रयोग कर ज्वलनशील द्रव्य तैयार करता था। शहर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। कई जगह दबिश भी दी गई। सभी फरार हैं।

chat bot
आपका साथी