Assembly by-election: चुनाव आयोग ने एक घंटे बढ़ाया मतदान का समय, सुबह सात से शाम छह बजे तक चलेगा मतदान

नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव में इस बार पांच नहीं बल्कि छह बजे तक मतदान होगा। भारत निर्वाचन आयोग ने एक घंटा मतदान का समय बढ़ा दिया है। अंतिम घंटे में कोरोना संक्रमित बुखार व अन्य बीमारियों से पीड़ित मतदाता अपना वोट डाल सकेंगे।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 01:10 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 01:10 PM (IST)
Assembly by-election:  चुनाव आयोग ने एक घंटे बढ़ाया मतदान का समय, सुबह सात से शाम छह बजे तक चलेगा मतदान
चुनाव आयोग ने एक घंटे बढ़ाया मतदान का समय, सुबह सात से शाम छह बजे तक चलेगा मतदान

अमरोहा, जेएनएन। नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव में इस बार पांच नहीं बल्कि छह बजे तक मतदान होगा। भारत निर्वाचन आयोग ने एक घंटा मतदान का समय बढ़ा दिया है। अंतिम घंटे में कोरोना संक्रमित, बुखार व अन्य बीमारियों से पीड़ित मतदाता अपना वोट डाल सकेंगे। जिसके लिए प्रशासन द्वारा तैयारियों को अंजाम तक पहुंचाने का कार्य चल रहा है।

जनपद में चार विधानसभा क्षेत्र हैं। जिनमें मंडी धनौरा, हसनपुर, अमरोहा व नौगावां सादात शामिल हैं। इनमें नौगावां सादात विधानसभा ऐसी हैं जिसके बूथ सात थानों में आते हैं। तीन तहसील हसनपुर, अमरोहा व नौगावां सादात क्षेत्र में पड़ते हैं। यह विधानसभा शहरी इलाकों को छोड़कर देहात क्षेत्र में फैली हुई है। जिसमें तीन नवंबर को उपचुनाव होना है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए अबकी बार उपचुनाव का मतदान कार्य एक घंटे ज्यादा चलेगा। जी हां, भारत निर्वाचन आयोग ने मतदान का वक्त एक घंटा और बढ़ा दिया है।

अधिकारियों के मुताबिक पहले सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान का समय निर्धारित था लेकिन, तीन तारीख को होने वाला मतदान कार्य सुबह सात बजे चालू होगा और शाम को छह बजे खत्म होगा। पांच से छह बजे तक केवल कोरोना संक्रमित, बुखार, जुकाम व अन्य बीमारियों से ग्रसित लोग वोट डालेंगे। जिनके लिए मास्क, ग्लब्स व अन्य सुविधाएं बूथों पर प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जाएंगी।

क्या बोले अधिकारी

एक घंटा मतदान का वक्त बढ़ाया गया है। जिसके बारे में पीठासीन अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। अंतिम घंटे में केवल कोरोना व अन्य बीमारियों से पीड़ित लोग ही वोट डालेंगे।

विनय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी

chat bot
आपका साथी