EID 2021 : मुरादाबाद में आज दिखेगा चांद, कल मनाई जाएगी ईद, घरों में ही पढ़ी जाएगी नमाज

बुधवार को भी ईद का चांद नजर नहीं आया। गुरुवार को माहे रमजान के 30वें रोजे को ईद का चांद दिखाई देगा। शुक्रवार को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा। शहर इमाम ने मुसलमानों से घरों में ही ईद की नमाज पढ़ने की अपील की है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 09:47 AM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 09:47 AM (IST)
EID 2021 : मुरादाबाद में आज दिखेगा चांद, कल मनाई जाएगी ईद, घरों में ही पढ़ी जाएगी नमाज
शहर इमाम ने की घरों में नमाज पढ़ने की अपील।

मुरादाबाद, जेएनएन।  बुधवार को भी ईद का चांद नजर नहीं आया। गुरुवार को माहे रमजान के 30वें रोजे को ईद का चांद दिखाई देगा। शुक्रवार को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा। शहर इमाम सैयद मासूम अली आजाद ने कोरोना महामारी के चलते मुसलमानों से घरों में ही ईद की नमाज पढ़ने की अपील की है।

कहा कि मस्जिदों में सिर्फ पांच लोग ही ईद की नमाज अदा करें। माहे रमजान में पूरे महीने भूखे-प्यासे रहकर रोजा रखने वाले रोजेदारों को अल्लाह ईद का तोहफा देता है। ईद-उल-फितर का त्योहार मुसलमान बड़ी धूमधाम के साथ मनाते हैं। लेकिन पिछले एक साल से चल रही कोरोना महामारी के चलते ईद का त्योहार बड़ी सादगी के साथ मनाया जा रहा है। शहर इमाम ने बताया कि बुधवार को लोगों ने ईद का चांद देखने की कोशिश की, लेकिन चांद नजर नहीं आया। जिसके चलते गुरूवार को ईद का चांद दिखाई देगा और शुक्रवार को ईद का त्योहार मनाया जायेगा। लेकिन ,इस बार भी कोरोना महामारी की वजह से ईदगाह में ईद की नमाज नहीं होगी। सिर्फ शहर की मस्जिदों में पांच लोग ही ईद की नमाज अदा करेंगे। उन्होंने कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए घरों में ही ईद की नमाज अदा करने को कहा है। ताकि किसी परिवार को कोरोना का दर्द न झेलना पड़े।

chat bot
आपका साथी