Durga Puja Festival : मनोरंजन सदन में पुष्‍पांजल‍ि कार्यक्रम, भक्तिरस में डूबी नजर आईं मह‍िलाएं

Durga Puja Festival दुर्गा महोत्सव के तीसरे दिन अष्टमी पूजन किया गया। विशेष पूजा के तहत पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसमें 108 कमल के फूलों से मां का पूजन क‍िया गया। इसके अलावा 108 दीपक भी जलाए गए।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 02:44 PM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 02:44 PM (IST)
Durga Puja Festival : मनोरंजन सदन में पुष्‍पांजल‍ि कार्यक्रम, भक्तिरस में डूबी नजर आईं मह‍िलाएं
108 कमल के फूलों से मां का पूजन क‍िया गया।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Durga Puja Festival : दुर्गा महोत्सव के तीसरे दिन अष्टमी पूजन किया गया। विशेष पूजा के तहत पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसमें 108 कमल के फूलों से मां का पूजन क‍िया गया। इसके अलावा 108 दीपक भी जलाए गए।

बंगाली एसोसिएशन की ओर से मनोरंजन सदन में पुष्पांजलि की पूजा में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कांशीराम नगर स्थित कालीबाड़ी मंदिर में भी पुष्पांजलि की पूजा सुबह 11 बजे शुरू हुई। लाइनपार स्थित साईं सेलिब्रेशन और दीनदयाल नगर स्थित सद्भावना पार्क में भी पुष्पांजलि की पूजा की गई। अष्टमी का प्रसाद वितरण करने के बाद सुबह के कार्यक्रम संपन्न हुए। अब शाम को धुनुची नृत्य किया जाएगा। रात में संधि पूजन होगा। कालीबाड़ी स्थित समिति के अध्यक्ष एके मिश्रा ने बताया कि अष्टमी पर पुष्पांजलि की पूजा विधि विधान से की गई। मनोरंजन सदन की पूजा संयोजक सौरव चक्रवर्ती ने बताया कि महिलाओं समेत सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 

राम बारात में झांकियों ने मोहा दर्शकों का मन : सम्‍भल के गुन्नौर में धूमधाम से राम बारात का आयोजन किया गया, जिसमें शामिल झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान शामिल योगी आदित्यनाथ की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। गुन्नौर नगर में राम बारात का धूमधाम से आयोजन किया गया। इसमें बाहर से आईं झांकियों ने नगर वासियों का मन मोह लिया। राम बारात से पूर्व नगर के मुहल्ला सराय में स्थित काली मंदिर में काली के रूप में सजे कलाकारों ने बहुत ही सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। बाद में राम बारात का शुभारंभ मुख्य अतिथि गुन्नौर ब्लाक प्रमुख आशीष कुमार उर्फ हनी यादव व भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शिखर गोयल ने फीता काटकर किया। राम बारात में स्वचलित झांकियाें व कलाकारों ने राजस्थानी कार्यक्रम, शिव तांडव, राधा कृष्ण का सुंदर नृत्य, काली अखाड़ा, आदि झांकियां प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।

यह भी पढ़ेें :-

छह साल की भतीजी से दुष्कर्म करने पर चाचा को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना भी देना होगा

chat bot
आपका साथी