दहेज हत्या के मामले में फरार दो महिला सहित तीन इनामी गिरफ्तार, दो साल से फरार थीं दस हजार की इनामी महिलाएं

Moradabad Dowry Murder Case सिविल लाइंस थाना पुलिस ने दो साल से फरार चल रहे दस-दस हजार के तीन इनामी आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई। वहीं पकड़े गए आरोपितों में दो महिला भी शामिल हैं।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 11:01 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 11:01 AM (IST)
दहेज हत्या के मामले में फरार दो महिला सहित तीन इनामी गिरफ्तार, दो साल से फरार थीं दस हजार की इनामी महिलाएं
पुलिस ने तीन नवंबर 2019 को पति राहुल, सास राधा उर्फ लता, ननद दीपमाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

मुरादाबाद, जेएनएन। Moradabad Dowry Murder Case : सिविल लाइंस थाना पुलिस ने दो साल से फरार चल रहे दस-दस हजार के तीन इनामी आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई। वहीं पकड़े गए आरोपितों में दो महिला भी शामिल हैं। सीओ सिविल लाइंस इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि नवंबर 2019 में मझोला के गांव भोगपुर मिठोनी निवासी नरेश ने दहेज हत्या की तहरीर दी थी। उसने आरोप लगाया था कि नरेश ने अपनी बेटी सोनू का सिविल लाइंस के झांझनपुर निवासी राहुल के साथ वर्ष 2015 में विवाह किया था। शादी के बाद ससुराल के लोग दहेज के लिए सोनी को प्रताड़ित करने लगे थे। ससुराल के लोगों से परेशान होकर पीड़िता ने खुदकुशी कर ली।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नवंबर 2019 को आरोपित पति राहुल, सास राधा उर्फ लता, ननद दीपमाला व अन्य के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपित फरार चल रहे थे। कोर्ट के आदेश पर कुर्की हुई, लेकिन आरोपित कोर्ट के समक्ष पेश नहीं हुए। बाद में एसएसपी ने चारों आरोपियों पर दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। इस मामले में बुधवार को एक आरोपित दीपमाला को पुलिस ने मोरा की मिलक स्थित उसकी ससुराल से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सिविल लाइंस थाना प्रभारी सहंसरवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को आरोपित पति राहुल, सास राधा और ननद चिना को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की।

रुपये हड़पने का लगाया आरोप : एक महिला ने एसएसपी को शिकायत पत्र देकर 50 हज़ार की धोखाधड़ी का आरोप लगाया। शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पीड़िता ने किरन निवासी बिलारी थाना क्षेत्र के मुड़िया जैन गांव निवासी है। महिला ने बताया कि उसके पति योगेंद्र गंभीर बीमारी से पीड़ित है। उसके इलाज के लिए 2018 में दो बीघा जमीन गांव के ही एक व्यक्ति को चार लाख 15 हजार रुपये में बेची थी।

जमीन का बैनामा कराने के दौरान खदीदने वाले ने 50 हजार रुपये कम दिए। उसने छह माह में रकम देने का भरोसा दिया था। आरोप है कि जमीन का दाखिल खारिज कराने के बाद भी आरोपित ने जमीन के बकाया 50 हजार नहीं दिए। पैसे मांगने पर धमकी दे रहा है। एसएसपी ने जांच कर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

chat bot
आपका साथी