मुरादाबाद में 38 वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन पर मुहर, लोगों को मिलेगी राहत

Door-to-Door Garbage Collection in Moradabad शहर के पांच जोन में कूडा उठाएंगी दो कंपनियां। 32 वार्डों में कूड़ा उठा रही है एसआरएमटी कंपनी। नगर निगम की इस कवायद से लोगों को काफी राहत मिलेगी वहीं दूसरी तरफ शहर की रैंकिंग में भी सुधार आएगा।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 03:30 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 03:30 PM (IST)
मुरादाबाद में 38 वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन पर मुहर, लोगों को मिलेगी राहत
कूड़ा कलेक्शन के लिए दो कंपनियों को मंजूरी दे दी गई है।

मुरादाबाद, जेएनएन। Door-to-Door Garbage Collection in Moradabad। स्‍वच्‍छता सर्वेक्षण में जनता की फीडबैक अच्छी मिले इसको लेकर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए दो कंपनियों को मंजूरी दे दी गई। यह कंपनियां अब शहर के 38 वार्डों में घरों से कूड़ा उठाएंगी। 32 वार्डोँ में पहले से एसआरएमटी कंपनी कूड़ा उठा रही है। इस कवायद से शहर के लोगों को भी राहत म‍िलेगी। 

अब 38 वार्डों के पांच जोन में दो कंपनी कूड़ा उठाएंगी। पहले यह कंपनियां कर्मचारियों से घरों का सर्वे कराएंगी और घरों की श्रेणी तय करेंगी। इस सर्वे में बीपीएल, सामान्य परिवार व दुकान-शोरूम, स्कूल समेत अन्य प्रतिष्ठानों को चिह्नित करके शुल्क निर्धारण होगा। स्वच्छता सर्वेक्षण में डोर टू डोर में सफलता मिलने से ही रैंकिंग अच्छी मिलेगी। स्वच्छता रैंकिंग में शहर को कूड़ा फ्री बनाने की मुख्य कड़ी डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन है। शहर में कूड़ेदान हटाकर अब डोर टू डोर पर जोर दिया जा रहा है। डोर टू डोर का कूड़ा सीधे एमआरएफ सेंटर जाएगा। यहां से गीला व सूखा कूड़ा छंटने के बाद सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट पर जाकर शोधित होगा। घरों का सर्वे पूरा होने के बाद डोर टू डोर कूड़ा एकत्र करने को कर्मचारी रखे जाएंगे। जो प्रत्येक दरवाजे पर सीटी बजाकर कूड़ा उठाएंगे। घरों से कूड़ा उठाने कर्मचारी पहुंचा या नहीं इसके लिए घरों पर डिवाइस लगाई जाएंगी, यह डिवाइस मोबाइल के साफ्टवेयर से जुड़ी होगी। दरवाजे पर पहुंचते ही कर्मचारी की हाजिरी लग जाएगी। सहायक नगर आयुक्त गंभीर सिंह ने बताया कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए दो कंपनियों को मंजूरी दे दी गई है। 

chat bot
आपका साथी